Search

Home / Uncategorized / लेटेस्ट डायमंड रिंग डिज़ाइन

लेटेस्ट डायमंड रिंग डिज़ाइन

Parul Sachdeva | अगस्त 31, 2018

मानते है गोल्ड रिंग्स का किसी से मुकाबला नहीं लेकिन डायमंड रिंग्स की अपनी ही बात है क्योंकि आप अनमोल है बिल्कुल हीरे की तरह | और जब कोई अपना आपकी खुशियों में निवेश करता है और आपको एक बहुमूल्य तोहफे के रूप में डायमंड रिंग देकर तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप ख़ुशी से नाच ना पड़े | डायमंड तो होते ही एक औरत के सबसे अच्छे दोस्त ! अगर लेटेस्ट डिज़ाइन की कोई प्रॉब्लम है तो बैटर बटर लाये है लेटेस्ट डायमंड रिंग डिज़ाइन –

 

1.बुके (गुलदस्ता ) डायमंड रिंग

आजकल बड़ी-बड़ी अंगूठियों का फैशन है और अगर वो हैं डायमंड की हो तो दूर से ही उनकी चमक मन मोह लेती है | इस डिज़ाइन की ख़ास बात है डायमंड से बना गुलदस्ता और इसका स्टाइलिश रिबन | जब आप इसे पहने तो बाकी उंगलियों में कुछ पहनने की जरूरत नहीं क्योंकि ये अकेले ही 10 के बराबर है |

 

2.डिफरंट स्टोन लेयर डायमंड रिंग

ये है एक अंगूठी लेकिन लगती हैं चार अलग-अलग स्टोन से सजी अंगूठियाँ | आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी रंग के स्टोन लगवा सकते हैं और डायमंड से इसे दे एलिगेंट लुक |

 

3.फ्लावर, फ्लावर और फ्लावर

प्रकृति से प्रेरित ये डायमंड रिंग थोड़ी महंगी जरूर हो सकती हैं क्योंकि इसमें लगे हैं सोलिटेयर लेकिन इसका लुक किसी भी रिंग को मात दे सकता है | आप फूलों को अपने बजट के हिसाब से कम-ज्यादा या छोटा-बड़ा कर सकते हैं |

 

4.मिनी स्ट्रॉ डायमंड रिंग

स्ट्रॉ लुक और बीच में लगा डायमंड ड्रम इसे एक अनोखा लुक देने में कामयाब हो रहा है | बहुत पहन लिए सिंपल डिज़ाइन | अब कुछ स्टाइलिश हो जाए |

 

5.कॉकटेल डायमंड रिंग

नार्मल रिंग से थोड़े बड़ी होती है कॉकटेल रिंग | अपने रंगो और बड़े अकार की वजह से ध्यान आकर्षित करने वाली ये रिंग आजकल फैशन का दूसरा नाम है |

 

6.ओपन माउथ डायमंड रिंग

नाम से ही ज़ाहिर होता है इसका स्टाइल | इस तरह की रिंग का मुँह ऊपर से खुला होता है वही तो देता है लोगों को तारीफ करने का मौका |

 

7.थ्री सफायर रेक्टैंगल डायमंड रिंग

सफायर रंग का जब डायमंड के साथ मेल होता है तो ख़ूबसूरती का जन्म होता है | इस रिंग की ख़ास बात है इसके तीन आयत और ओपन माउथ लुक |

 

8.टू सर्कल्स

अगर आप कोई ज्यादा जड़ी हुई डायमंड रिंग नहीं चाहते पर आपका दिल आता थोड़े बड़े अकार की रिंग्स पर तो ये रिंग आपके बजट और पसंद दोनों पर ही खरी उतरेगी |

 

9.पर्ल एंड डायमंड रिंग

ध्यान से देखे इसे ! कुछ अजीब तो है इस रिंग में | जी हां, पर्ल और डायमंड से जड़ी इस रिंग को पहना जाता है ऊँगली के ऊपरी हिस्से पर | कुछ अजीब नहीं है आजकल का नीयू ट्रेंड है!

 

10.5 लेयर्स डायमंड रिंग

सिर्फ एक ऊँगली में पहनते ही पूरे हाथ की शोभा बढ़ाये कुछ ऐसा ही है इस डिज़ाइन का करिश्मा | छोटे-छोटे डायमंड्स से जड़ी ये रिंग आपको रॉयल लुक देती है |

 

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *