Search

Home / hindi recipe / Moong Dal Potli Sabji: लंच या डिनर में मेहमानों के लिए बनाएं मूंग दाल पोटली सब्जी की रेसिपी

Moong Dal Potli Sabji Recipes

Moong Dal Potli Sabji: लंच या डिनर में मेहमानों के लिए बनाएं मूंग दाल पोटली सब्जी की रेसिपी

Marketing Team | अगस्त 11, 2023

मूंग दाल से बना पिज्जा, चीला और मंगौड़ी जैसी डिश आपने कई बार टेस्ट की होंगी। लेकिन अगर आपके घर लंच या डिनर में कुछ ऐसे मेहमान आने वाले हैं, जिनमें खासकर बुजुर्ग शामिल हैं। तो आप मूंग दाल पोटली की सब्जी बना कर सर्व कर सकते हैं।

 

Moong Dal Potli Sabji Recipe

 

जो कि दादी-नानी अक्सर बना कर घर के सदस्यों को खिलाया करती थीं। साथ ही मूंग दाल पोटली की सब्जी रेसिपी को बनाना आसान है, तो आइये जानते है इस रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं मूंग दाल पोटली सब्जी की रेसिपी- How to Make Moong Dal Potli Sabji Recipe

सामग्री:

  • पीली मूंग की दाल दो-तीन घंटे भीगी हुई दो कप
  • हरी मिर्च दो
  • एक इंच अदरक का टुकड़ा
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • दरदरी कुटी हुई सौंफ एक चम्मच
  • हींग एक चुटकी
  • एक चम्मच कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • मलमल का कपड़ा आधा मीटर

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री:

  • दो मध्यम साइज प्याज मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • हरी मिर्च दो
  • एक इंच अदरक का टुकड़ा
  • लहसुन की कलियां सात-आठ
  • दो पत्ते तेजपात
  • आधा चम्मच मेथी दाना
  • चार-पांच लौंग
  • सात-आठ काली मिर्च
  • एक इंच का टुकड़ा दालचीनी का
  • दो चम्मच धनिया पाउडर
  • एक बड़ा चम्मच दही
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच कसूरी मेथी
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच दरदरा कुटा सूखा धनिया
  • नमक और जरूरत के अनुसार
  • तेल व पानी

मूंग दाल पोटली की सब्जी बनाने की विधि:

  • मूंग दाल पोटली की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को अच्छे से धोकर पानी निकाल दें।
  • इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर जार में दाल को डाल दें।
  • साथ में अदरक और हरी मिर्च एड करें और दाल को बिना पानी के पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में नमक, चिली प्लेक्स, हींग, हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई सौंफ एड करके अच्छी तरह से सबको मिक्स कर लें।
  • अब दाल के इस मिक्सचर को मलमल के कपड़े में बांधकर इसकी पोटली बना लें।
  • फिर गैस पर एक गहरे बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें एक कटोरी भी डाल दें।
  • फिर दाल की पोटली को इस कटोरी में रखकर पैन को ढक्कन से ढक दे और पंद्रह मिनट तक दाल को हाई फ्लेम पर पकने दें।
  • फिर गैस को बंद करें और पोटली को ठंडा करके खोल लें।
  • फिर दाल की पोटली को टुकड़ों में काट कर साइड में रख दें।
  • अब प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें और साइड में रख दें।
  • फिर गैस पर कढ़ाही रख कर इसमें तेल डालें और इसको गर्म होने दें।
  • अब तेल में तेजपात, मेथी दाना, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, दरदरी कुटी सौंफ, दरदरा कुटा सूखा धनिया और नमक डालकर इसको एक मिनट पका लें।
  • फिर इसमें प्याज, लहसुन अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट मिक्स करें और इसको तेल छोड़ने तक पका लें।
  • फिर जब मसाला तेल छोड़ दे, तब इसमें एक चम्मच फेंटा हुआ दही मिक्स करके ग्रेवी तैयार कर लें।
  • अब इस ग्रेवी में मूंग दाल पोटली के टुकड़े एड कर दें और जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर इसको ढक कर कुछ देर पका लें।
  • आखिर में इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया मिक्स कर दें।
  • अब आपकी मूंग दाल पोटली की सब्जी तैयार हैं।

 

 

 

 

अगर आप अपने घर में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मूंग दाल पोटली सब्जी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को चख सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Sprouts Moong Tikki Recipe: अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी टिक्की, स्वाद और पोषण दोनों मिलेंगे एकसाथ

Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा

Chana Dal Vada Waffles: बारिश में प्याज के पकोड़े नहीं, खाएं प्रोटीन से भरपूर चना दाल वड़ा वेफल्स

Dal Ka Dulha Recipe: क्या आपने खाए हैं दाल के दूल्हे की रेसिपी? जानें बनाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *