बॉलीवुड कलाकारों की ज़िन्दगी खुली किताब की तरह होती है, वे अपने नाम से लेकर अपनी शौहरत भरी ज़िन्दगी तक के लिए चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड हस्तियाँ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं और बच्चे से लेकर बूढ़ों तक की जुबान पर उनका ही नाम रहता है। हम उन्हें उसी नाम से जानते हैं जिनसे वह फेमस हुए हैं। कई सितारें तो ऐसे भी हैं जिनके असली नाम से हम सब वाकिफ ही नहीं हैं। इन सितारों के और भी कई नाम हैं जो उन्हें उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों ने दिये हैं । कुछ सितारों के उपनाम उनके असली नाम से ही बने हैं पर कइयों के बिलकुल अलग हैं, ये नाम अक्सर छोटे होते हैं और उस नाम से पुकारकर सभी उनके लिए अपने प्यार को व्यक्त करते हैं।
आइये जानते हैं बॉलीवुड सितारों के कुछ ऐसे नाम को जिनसे हम सभी अनजान हैं-
Table of Contents
शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो दशकों से बॉलीवुड पर शाशन कर रहे हैं। उनके चाहने वालों ने उनके कई नाम दे रखे हैं जैसे की ‘एसआरके’, ‘किंग खान’ इत्यादि। लेकिन बहुत से लोग उनके एक ऐसे नाम से अनजान हैं जो उन्हें उनकी दोस्त जूही चावला ने दिया है, वो शाहरुख़ को ‘लकी अली’ बुलाती हैं।
खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का उपनाम ‘मिमी’ है। फिल्म ब्लफमास्टर की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें ‘पिग्गी’ नाम दिया था। और अब बॉलीवुड के उनके ज्यादातर दोस्त उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।
माधुरी दीक्षित सौंदर्य की रानी हैं और इनकी ख़ूबसूरत हंसी के वजह से ही उनका उपनाम ‘बबली’ रखा गया था । आज भी वो पुरे बॉलीवुड में बबली के नाम से जानी जाती हैं। उनके करीबी दोस्त भी उन्हें बबली ही बुलाते हैं।
ऋतिक रोशन को उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ‘डुग्गु’ कह कर बुलाते हैं। ऋतिक रोशन की दादी ने उनके पिता के उपनाम गुड्डू के नाम पर यह नाम रखा था।
कंगाना एक खूबसूरत और फेमस अभिनेत्री हैं, उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म गैंगस्टर से अपना करियर शुरू किया। इस घुंघराले बालों वाली खूसूरत अभिनेत्री को उनके परिवार और दोस्त ‘अरशद’ नाम से बुलाते हैं।
आलिया भट्ट अपने स्कूल के दिनों में बहुत बबली और गोल-मटोल सी थी। इस वजह से उनके दोस्त उन्हें प्यार से ‘आलू’ कह कर चिढ़ाते थें और तभी से उनका निकनेम आलू पड़ गया।
बिपाशा बासु बचपन में गोल मटोल थीं इसलिए सभी उन्हें प्यार से ‘बोनी’ कहते थे। मीडिया और उनके चाहने वालों ने उनका नाम ‘बिप्स’ रख दिया। बिपाशा बासु के और भी कई उपनाम रखे गए हैं जैसे ‘बिप्पी’, ‘बी’, ‘बीआईपी’, ‘बीबी’, ‘बिपाशा’, ‘भोपू’, ‘बसु’, ‘बेबी बसु’, ‘बोना’, ‘बीप’ इत्यादि।
सोनम कपूर का उपनाम सबसे प्यारा है। उनके पिता अनिल कपूर उनकी ऊँची हाइट की वजह से उन्हें ‘जिराफ’ नाम से बुलाया करते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन का उपनाम ‘गुलू’ है, जो उनकी पर्सनालिटी पर बिलकुल भी फिट नहीं बैठता।
गोविंदा का उपनाम ज़रा हट कर है, उनके चाहने वाले उन्हें ‘ची ची’ कह कर बुलाते हैं। यह नाम उन्हें उनकी मां ने दिया है जिसका मतलब है ताकत का प्रतीक।
बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री करीना का उपनाम ‘बेबो’ है। उनके पिता अपनी बेटियों को कोई प्यारा सा नाम देना चाहते थें इसलिए उन्होंने ये नाम चुना। करीना की बड़ी बहन करिश्मा का उपनाम ‘लोलो’ है।
अक्षय कुमार को उनके करीबी दोस्त ‘राजू’ कह कर बुलाते हैं जो उनके असली नाम राजिव भाटिया का संछिप्त रूप है।
चित्र श्रोत: DNA india, News 18, Zee news, liveinstyle, Highlights india, zee news, janta se rishta, odisha times, travel+leisure, hindustan times, samaa tv
COMMENTS (0)