Search

Home / hindi recipe / Onion Tomato Chutney: प्याज के साथ इस चीज़ को मिलाकर बनाएं टेस्टी चटनी, खाने का बढ़ जाएगा ज़ायका

Onion Tomato Chutney Recipes

Onion Tomato Chutney: प्याज के साथ इस चीज़ को मिलाकर बनाएं टेस्टी चटनी, खाने का बढ़ जाएगा ज़ायका

Marketing Team | सितम्बर 19, 2023

भारतीय खाने में चटनी का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मौसम के हिसाब से चटनी का चयन किया जाता है। हालांकि कुछ चटनियां सालभर बनाकर खाई जाती हैं। प्याज और टमाटर से बनने वाली चटनी भी उसी फेहरिस्त में शामिल है। प्याज और टमाटर को सलाद के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही लंच और डिनर में बनने वाली सब्जियों में भी इनका काफी यूज होता है।

Onion Tomato Chutney Recipe

टमाटर की सब्जी बनने के साथ ही ग्रेवी और लौंजी में भी उपयोग किया जाता है। इसी तरह प्याज भी ग्रेवी के लिए काम में लाई जाती है। प्याज और टमाटर से तैयार होने वाली चटनी काफी टेस्टी होती है। साथ ही प्याज-टमाटर की चटनी गुणों से भी भरपूर होती है और इसका सेवन शरीर के लिए लाभकारी होता है। आप अगर खाने के साथ चटनी का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मिनटों में ही प्याज-टमाटर की चटनी बना सकते हैं। तो आइए जान लेते है इस रेसिपी को बनाने का तरीका।

कैसे बनाएं प्याज-टमाटर की चटनी रेसिपी- How to Make Onion Tomato Chutney Recipe

सामग्री:

  • टमाटर बारीक कटे- 2
  • प्याज बारीक कटा- 1
  • नारियल कद्दूकस- 1/4 कप
  • उड़द दाल- 1 टी स्पून
  • सूखी लाल मिर्च- 3 से 4
  • अदरक कटा- 1 इंच टुकड़ा
  • इमली- 1 छोटा टुकड़ा
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • तेल- 2 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

तड़के के लिए

  • राई- 1 टी स्पून
  • सूखी कश्मीरी लाल मिर्च- 2
  • करी पत्ते- 6 से 8
  • उड़द दाल- 1/2 टी स्पून
  • तेल- 2 टी स्पून

प्याज-टमाटर की चटनी बनाने की विधि

  • प्याज और टमाटर की टेस्टी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, अदरक और प्याज को बारीक काट लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें 1 चम्मच उड़द की दाल और 3 से 4 सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें।
  • अब दाल जब तक सुनहरी भूरी न हो जाए तब तक इसे सॉट करें।
  • इसके बाद कड़ाही में प्याज और अदरक डाल दें।
  • इसे भी चलाते हुए कुछ देर तक भून लें।
  • जब प्याज थोड़ा नरम हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक कि टमाटर पूरी तरह से नरम और गूदेदार न हो जाएं।
  • इसके बाद इसमें हल्दी, इमली का टुकड़ा और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
  • मिश्रमण को 1-2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कद्दूकस नारियल मिला दें और कुछ सेकंड तक सॉट करने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब तैयार मिश्रण को कुछ देर तक ठंडा होने दें।
  • अब मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर ब्लेंडर में ट्रांसफर करें और तब तक ग्राइंड करें जब तक कि चिकना पेस्ट तैयार न हो जाए।
  • इसके बाद तैयार पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकालकर अलग रख दें।
  • अब एक छोटा पैन लें और उसमें दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • अब तेल गर्म होने के बाद राई, उड़द दाल, करी पत्ते और सूखी मिर्च डालकर चटकने तक भूनें।
  • इसके बाद इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें और मिक्स करें।
  • अब स्वाद से भरपूर प्याज-टमाटर की चटनी बनकर तैयार है।
  • इसे लंच या डिनर के साथ परोसें।

 

 

 

 

अगर आप कुछ अलग तरह की चटनी खाने का प्लान बना रहे है, तो आज ही अपने घर में प्याज-टमाटर की चटनी रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी प्याज-टमाटर की चटनी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Dhaniya Pudina Chutney Recipe: बारिश में गर्मागर्म पकोड़ों का स्वाद बढ़ा देगी ये हरी चटनी, बनाएं 5 मिनट में

Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि

Karele Ki Chutney: अपनी रसोई में झटपट बनाएं ये करेले की चटनी, यहां जानें पूरी रेसिपी

Raw Mango and Garlic Chutney: घर में झटपट बनाएं कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *