Search

Home / hindi recipe / Pahadi Kheera Raita: बेहद ही जायकेदार है पहाड़ी खीरा रायता, खाने पर आएं गेस्ट तो जरूर करें सर्व

Pahadi Kheera Raita Recipes

Pahadi Kheera Raita: बेहद ही जायकेदार है पहाड़ी खीरा रायता, खाने पर आएं गेस्ट तो जरूर करें सर्व

Marketing Team | अगस्त 28, 2023

मेहमानों को डिनर या लंच पर इनवाइट करने के बाद अक्सर लोग उनके आगे कोई ऐसी डिश सर्व करना चाहते हैं, जिसको टेस्ट करने के बाद गेस्ट के मुंह से तारीफों के सिवा कुछ और न निकले। ऐसी ही एक डिश है पहाड़ी खीरा रायता जिसे आप भी मेहमानों के आगे परोस सकते हैं।

 

Pahadi Kheera Raita Recipe

 

इसका जायका एक बार चखने के बाद वो बार-बार आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे। साथ ही आपको बता दें कि पहाड़ी खीरा रायता की रेसिपी बनाना काफी आसान है। तो आइये जानते हैं इस टेस्टी और ईजी रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं पहाड़ी खीरा रायता की रेसिपी- How to Make Pahadi Kheera Raita Recipe:

सामग्री:

  • हरी मिर्च- 2, कटी हुई
  • लहसुन की कलियां- 4 से 6
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- 1/8 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
  • सरसों के दाने- 1/4 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- कटा हुआ 2 मुट्ठी
  • पुदीने की पत्तियां- कटी हुई 1 मुट्ठी
  • दही- 400 ग्राम
  • हाइब्रिड खीरा- 1, कद्दूकस किया हुआ

पहाड़ी खीरा रायता बनाने की रेसिपी:

  • सबसे पहले पहाड़ी खीरा रायता बनाने के लिए सिल-बट्टे पर या इमाम दस्ते में हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक, जीरा, सरसों के दाने लेकर इनको थोड़ा सा क्रश कर लें।
  • फिर इसमें हरा धनिया, पुदीने की पत्तियां, नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर एड करके कुछ देर और कूटें और इसकी रफ सी चटनी तैयार कर लें।
  • ध्यान रखें इसको ज्यादा बारीक नहीं करना है।
  • फिर इस चटनी को किसी बर्तन में निकाल कर साइड में रख दें।
  • इसके बाद खीरे को छील कर कद्दूकस कर लें और दही में खीरे को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद तैयार की गई चटनी को भी दही और खीरे के साथ एड करके अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।
  • अब आपका टेस्टी पहाड़ी खीरा रायता बनकर तैयार है।
  • इसको आप लंच या डिनर किसी भी समय सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप मेहमानों को डिनर या लंच में कुछ स्पेशल तरह का रायता खिलाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पहाड़ी खीरा रायता की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पहाड़ी खीरा रायता को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद

Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

Lauki Ki Barfi: बर्फी खाने का मन करे तो घर में ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी, जानें पूरी विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *