Home / Women Health Tips in Hindi / विभिन्न प्रकार की स्किन एलर्जीज़
स्किन एलर्जीज़ इंसान के शरीर के इम्यून सिस्टम की तरफ से एलर्जेंस की ओर एक प्रतिरोध हैं जो शरीर को खतरनाक प्रतीत होते हैं। क्योंकि इंसान के शरीर में 3700 संभावित एलर्जीज़ होने की क्षमता रहती है, जैसे की निकल, लैटेक्स, सुगंधआदि, इस कारणवश पैच टेस्ट किये बिना किसी एक एलर्जेन को ज़िम्मेदार ठहराना मुश्किल है। टेस्ट के परिणाम पे निर्धारित जब एलर्जेंस का पता चल जाए तब इनके भड़क जाने के डर से इन एलर्जेंस से दूर ही रहना चाहिए।
हालांकि इनमें से कुछ एलर्जीज़ सरल उपचार के विकल्पों के द्वारा ठीक हो जाती हैं जैसे की केमिस्ट की दुकान में आसानी से उपलब्ध मेडिकेटिड ओइंटमेंट्स, ढीले सूती कपड़े पहनने से, ओटमील और दूध की मिश्रण को लगाकर नहाने से या प्रभावित स्थान पर कोल्ड कंप्रेस लगाने से, लेकिन कुछ एलर्जीज़ अगर कई हफ़्तों से ज़्यादा परेशान करे तब इनके उपचार के लिए एक्सपर्ट स्किन विशेषज्ञों से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
यहाँ हमने कुछ साधारण प्रकार की स्किन एलर्जीज़ की चर्चा करी हुई है –
Table of Contents
स्त्रोत : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/8/85/Ringworm.jpg
इसे टिनिया कोर्पोरिस के नाम से भी जाना जाता है, यह संक्रामक फंगल इन्फेक्शन स्किन की सतह पर होता है और शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। यह ज़्यादातर विस्तृत रिंग्स की तरह प्रकट होता है जो की शरीर की सतह पर लाल, खुजलीदार और परतदार अवस्था से व्यक्त होता है। जैसी यह रिंग बाहर की तरफ फैलती है, अंदर की स्किन पर इसका प्रभाव कम होता जाता है।
स्त्रोत : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/1/1c/Woronoff_sign_psoriasis.jpg
पसोरिऑसिस तब होता है जब स्किन सेल्स की अपने जीवन चक्र को पूर्ण करने की गति बढ़ जाती है। इसके परिणामवश स्किन की सतह पर मोटे, परतदार, खुजलीदार और सूजे हुए धब्बे प्रकट हो जाते हैं जो काफी दर्दनाक होते हैं।
स्त्रोत : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/1/1a/Atopy2010.JPG
एक्ज़ीमा को टॉपिक डर्मेटाइटिस के नाम से भी जाना जाता है और यह सबसे साधारण प्रकार का स्किन रेश है। एक्ज़ीमा एक क्रोनिक अवस्था है और यह सफाई के प्रोडक्ट्स, धूल और पशुओं के बालों की रूसी जैसे एलर्जेंस के कारण त्वचा की सतह पर प्रकट होता है। ऐसी अवस्था में, प्रभावित स्किन (जोड़ों के स्थान पर, गले और शरीर के ऊपरी हिस्से में ) पर लाल और खुजलीदार धब्बे बन जाते हैं।
स्त्रोत : https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Pityriasisrosa.png
क्रिसमस ट्री रेश को पीटीरियासिस रोसीया के नाम से भी जाना जाता है, त्वचा की इस अवस्था में पेट, पीठ और छाती पर परतदार और खुजलीदार धब्बे बन जाते हैं। यह छोटे धब्बों फैलकर क्रिसमस ट्री के आकर में प्रकट हो जाता है।
स्त्रोत : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/3/3e/Cercarial_dermatitis_trichobilharzia_szidati.jpg
इसे सरकारियल डर्मेटाइटिस के नाम से भी जाना जाता है , यह एक परसिटोटिस की अवस्था होती है जो पानी से संवाहित परसिटेस के द्वारा फैलती है। पैरासाइट स्किन की सबसे ऊपरी त्वचा को जकड लेता है जिससे त्वचा में जलन का एहसास, सतह पर खुजलीदार रेश और छोटे बम्प्स और फफोले प्रकट हो जाते हैं।
स्त्रोत : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/3/3d/ShinglesDay5_ed.JPG
शिंगल्स को हर्पीस ज़ोस्टर के नाम से भी जाना जाता है और यह चिकेनपॉक्स वायरस की वजह से प्रकट होता है। अगर किसी व्यक्ति को चिकेनपॉक्स हुआ होता है, उनकी तंत्रिका ऊतकों में यह वायरस निष्क्रिय हो जाता है और आगे के जीवन में यह किसी भी समय सक्रिय हो जाता है। यह अवस्था शरीर के एक हिस्से में, चिकनपॉक्स रेश की तरह, गुच्छों में उठे दर्दनाक फफोलों के रूप में प्रकट होती है। कुछ हफ़्तों में ये फफोलें फट जाते हैं जिसकी वजह से घाव बन जाते हैं जो सूख कर स्कैब का रूप ले लेते हैं। कुछ हफ़्तों में ये स्कैब टूट जाते हैं और इनसे छुटकारा मिल जाता है।
स्त्रोत : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/f/f6/Lichen_Planus_%282%29.JPG
यह ज़्यादातर स्किन और म्यूकस मेमब्रेन्स को प्रभावित करता है, इस अवस्था में स्किन पर जलन और चुभन पहुंचने वाले चपटे घाव प्रकट हो जाते हैं। योनि और मुँह जैसी जगहों पर, जहाँ म्यूकस मेम्ब्रेन मौजूद होती है, लिचेन प्लेनस ज़्यादातर सफ़ेद, जालीदार धब्बों में प्रकट हो जाता है।
ज़्यादातर स्किन एलर्जीज़ अपने आप खत्म हो जाती हैं, लेकिन अगर ये कुछ हफ़्तों तक रहे और इनके कठोर लक्षण प्रकट हो जाएं, तब डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
COMMENTS (0)