Search

Home / hindi recipe / Soyabean Chilli Recipe: अभी घर में बनाएं टेस्टी और चटपटी सोयाबीन चिली, आएगा डबल मज़ा

सोयाबीन चिली रेसिपी

Soyabean Chilli Recipe: अभी घर में बनाएं टेस्टी और चटपटी सोयाबीन चिली, आएगा डबल मज़ा

Marketing Team | अगस्त 18, 2022

कई बार कुछ चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन फिर हेल्थ का ख्याल आ जाता है। ऐसे में सेहत के लिए फायदेमंद सोयाबीन का सेवन किया जा सकता है। इसमें ढेर सारी सब्जियां भी डाली जा सकती है। साथ ही ये डिश टेस्ट में स्पाइसी और चटपटी भी होती है।

 

Soyabean Chilli Recipe

 

इसलिए आप घर आए मेहमानों के लिए भी आसानी से ये डिश बना सकते है। साथ ही ज्यादातर लोग सोयाबीन का पुलाव या सब्जी खाना ही पसंद करते है। इसलिए आप एक बार स्नैक्स के तौर पर सोयाबीन चिली जरूर खाएं। तो आइये बिना देर किए जानते है, सोयाबीन चिली रेसिपी के बारे में।

 

कैसे बनाएं सोयाबीन चिली की रेसिपी (How to Make Soyabean Chilli Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सोयाबीन- 1 कप
  • प्याज- 1 कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2 कटी हुई
  • शिमला मिर्च- 1 कटी हुई
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • हरी प्याज- आधा कप, कटी हुई
  • गाजर- 1 कटी हुई
  • तेल
  • जीरा- 1 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- आधा चम्मच
  • मक्के का आटा- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • सोया सॉस- 2 चम्मच
  • ग्रीन चिली सॉस- 2 चम्मच
  • विनेगर- 2 चम्मच
  • धनिया पत्ता- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ

 

सोयाबीन चिली बनाने की आसान विधि:

 

  • सोयाबीन चिली बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें पानी डाल कर गैस पर गर्म होने रखें।
  • इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें और सोयाबीन को भिगो दें।
  • इसे 2 से 3 मिनट तक उबाल लें।
  • फिर गैस बंद कर दें।
  • ठंडा होने पर पानी निचोड़ दें।
  • इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च काट लें।
  • अब हरी प्याज और हरी मिर्च भी काट लें।
  • अब इसमें दही फेंट कर डाल दें।
  • इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च और मक्के का आटा डाल कर मिक्स करें।
  • इसमें थोड़ा सा नमक डालें और मिला लें।
  • अब सोयाबिन को तेल में अच्छे से फ्राई करें।
  • अब एक पैन लें और उसमें तेल और जीरा डालें।
  • फिर उसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च वाला मिश्रण डालें।
  • अब आप इसमें उबली हुई गाजर डाल कर भूनें।
  • इसमें विनेगर डालें और ढक कर पकाएं।
  • अब आपका डिश खाने के लिए तैयार है।

 

 

 

प्रिय पाठकों अगर आप भी कुछ चटपटी और टेस्टी खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपनी रसोई में इस सोयाबीन चिली को जरूर बनाएं। क्योंकि ये रेसिपी किचन में झटपट बना सकते है, जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का डबल मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Green Chilli Sauce: अपनी रसोई में मिनटों में तैयार करें ये ग्रीन चिल्ली सॉस: शेफ कुणाल कपूर

Chinese Fried Rice: बासी चावल का ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा फ्राइड राइस, जानें पूरी रेसिपी

6 Health Benefits of Soy Milk: सोया मिल्‍क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्यों!

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *