Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड की प्यारी भाई-बहन जोड़ियां
चाहे हम अपने भाई या बहन से कितना भी लड़ ले, हम जानते हैं की वह हमेशा हमे प्यार करेंगे और हमेशा हमारा साथ देंगे-ये होती है भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती।
राखी वो त्यौहार है जो इस खूबसूरत बंधन को सलाम करता है और इसका जश्न मनाता है। इस त्यौहार पर, हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। वह अपने भाई की खुशहाली और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती है। अपनी कलाई पर बंधी राखी के साथ, भाई अपनी बहन को यह वचन देता है की वह हमेशा उसका ख्याल रखेगा।
राखी के इस सुन्दर त्यौहार को मनाने के लिए, बेटर बटर आपको बॉलीवुड के सबसे प्यारे भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में बताएगा।
Table of Contents
अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा, मेगा स्टार्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बच्चे हैं। अभिषेक और श्वेता का भाई-बहन का बंधन बहुत ही प्यारा है। भाई-बहन होने के अलावा, यह जोड़ी एक दूसरे के सबसे अच्छे मित्र भी हैं। अपने बिजी स्केडुल के बावजूद, अभिषेक और श्वेता हमेशा एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं।
जावेद अख्तर के बच्चे-फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर, बॉलीवुड की सबसे होनहार भाई-बहन जोड़ी है। फरहान प्रोड्यूसर, निर्देशक, गायक और अभिनेता है। उनकी बड़ी बहन ज़ोया, बॉलीवुड के सबसे अच्छे निर्देशकों में गिनी जाती हैं। इस भाई-बहन जोड़ी ने एक साथ काम भी किया हुआ है। फरहान की सुपरहिट फिल्म ‘दिल चाहता है’ में ज़ोया ने उनको असिस्ट किया था। ज़ोया ने अपनी हर फिल्म में अपने भाई को लिया है-‘लक बय चांस’, ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘दिल धड़कने दो’।
सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान, लेट मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मीला टैगोर के बच्चे हैं। ये दोनों कलाकार, पटौदी के राज घराने से हैं। सैफ, नवाब ऑफ़ पटौदी हैं।
सैफ का बेटा तैमूर और सोहा की बेटी इनाया, देखने में बिलकुल एक जैसे लगते हैं!
ऋषि और नीतू कपूर के बच्चे-रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी एक और बहुत ही प्यारी भाई-बहन जोड़ी है। पूरा कपूर खानदान, कई बार एक साथ डिनर के लिए जाता है।
रणबीर अपनी भांजी से बहुत प्यार करते हैं। रिद्धिमा ने खुद कहा है की उनकी बेटी समारा ने ऋषि और रणबीर को अपनी छोटी-छोटी उँगलियों में लपेटा हुआ है। उन्होंने ये भी कहा है की लड़कियाँ रणबीर के पीछे भागती रहती हैं, लेकिन रणबीर समारा के पीछे भागते हैं।
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी पहेली पत्नी, लेट मोना कपूर के बच्चे हैं। अर्जुन और अंशुला एक दूसरे के बहुत करीब हैं। अपनी माँ के देहांत के बाद और अपने पिता की दूसरी शादी के बाद, अंशुला ही थी जो अर्जुन के खाने-पीने, दवाइयाँ इत्यादि का ध्यान रखती थी। अंशुला आज भी अपने भाई के लिए ये सब करती हैं। अंशुला पहले दिल्ली में काम करती थी, लेकिन इन दोनों घटनाओं के बाद, वह मुंबई वापिस शिफ्ट हो गयी क्योंकि वह अपने भाई के साथ रहना चाहती थी।
हमारी भाई-बहन की लिस्ट में एक और भाई-बहन जोड़ी है। यह जोड़ी है सोनम कपूर अहूजा और उनके छोटे भाई हर्षवर्धन कपूर की। ये दोनों कलाकार, अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के बच्चे हैं। सारी बहनों की तरह, सोनम भी हर्षवर्धन से बहुत प्यार करती हैं!
सूत्र: Deccan Chronicle, Gulf News, Hindustan Times, InUth.com, MTV India, NDTV.com, SpeakingTree.in, Times of India, The Free Press Journal, Zee News, interior design live, bollywoodlife, santabanta.
COMMENTS (0)