Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड की सबसे अजीब जोड़ियां
प्यार एक ऐसी भावना है जो लोगों को आज तक समझ नहीं आया है। हमारे दिमाग में प्यार की जो तस्वीर है, वो फिल्मों और किताबों से बनती है। प्यार सबके लिए अलग होता है। पर एक चीज़ हमे पता है, और वह यह है की प्यार को समझा नहीं जा सकता, उसे सिर्फ महसूस किया जाता है।
हम सबने सुना है की प्यार अँधा होता है। इन जोड़ियों के मामले में तो प्यार सच-मुच अँधा ही था! पर आखिर कार, प्यार से ही तो फर्क पड़ता है। है ना?
Table of Contents
बोनी की दूसरी पत्नी, स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी थी। श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे पहेली महिला सुपरस्टार थी। बोनी और श्रीदेवी ने तब शादी करी थी जब श्रीदेवी उनकी पहली संतान-जान्हवी कपूर, के साथ 7 महीने गर्भवती थी।
अपनी पहली बीवी, जिनकी एक प्लेन क्रैश में मौत हुईं थी, के देहांत के बाद व्यापारी जय मेहता ने अभिनेत्री जूही चावला से 1995 में शादी करी थी। जय और जूही के दो बच्चे है-एक बेटी जिसका नाम जान्हवी और एक बेटा जिसका नाम अर्जुन मेहता है। जय अपनी पत्नी जूही से, उम्र में काफी बड़ा लगते है।
कोरियोग्राफ़र और निर्देशक, फराह खान ने शिरीष कुंदर से 2004 में शादी करी थी। इस जोड़े के तीन बच्चे हैं-सीज़र, दिवा और अन्या कुंदर। इनके तीनों बच्चे, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन द्वारा पैदा हुए थे। जब फराह और शिरीष ने शादी करी थी, तब लोग कहते थे के इस जोड़े के बीच में सिर्फ एक समानता है, और वो समानता है इन दोनों के बालों की लम्बाई!!
‘देव.डी’ और ‘थाट गर्ल इन येलो बूट्स’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद, कल्कि ने अपने निर्देशक अनुराग कश्यप से शादी करी थी। इस जोड़े की शादी 4 साल तक चली थी-2011 से 2015 तक ।
नरगिस ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद, नरगिस ने ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उदय चोपड़ा, स्वर्गीय प्रोड्यूसर यश चोपड़ा के बेटे हैं। उनके भाई प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। उदय ‘धूम’ सीरिज़ में अपने किरदार ‘अली’ के लिए जाने जाते हैं। ऊपर दी गयी तस्वीर से ही आप समझ जायेंगे की ये जोड़ा बॉलीवुड के सबसे अजीब और बेमेल रिश्तों में क्यों गिना जाता है।
सूत्र: BollywoodShaadis.com, FilmyGyan, India Today, NDTV Movies, The Free Press Journal, Times of India, Zee News, The Indian Express.
COMMENTS (0)