Home / Uncategorized / अपने शरीर के निचले भाग को पतला दिखाने के लिए क्या करें
जब आप किसी पार्टी या फंक्शन में जाती हैं तो अपनी लुक पर आप ज़रूर ध्यान देती होंगी। अच्छी तरह से ड्रेस अप होना और आकर्षक दिखाई पड़ना किसी भी व्यक्ति को बहुत आत्मविश्वास देता है। एक आदर्श शरीर संरचना के साथ, तैयार होना आसान है! लेकिन क्या आपके पास ऐसा बॉडी शेप है जो इतना आकर्षक नहीं है? क्या ऐसा है की आप पिछले कुछ महीनों में जिम जाकर वर्क-आउट करने में असफल रहीं है? यदि आप उस श्रेणी की महिलाओं में आती हैं जिनके शरीर का निचला भाग कुछ अटपटा है और इसके साथ शरीर का आकार तिकोना और अजीब है तो चिंता न करें। आप अपनी पार्टी में दीवा की तरह चमकें और आसानी से अपने विषम क्षेत्रों को छिपा पाएं, इसलिए कुछ रोचक टिप्स यहाँ पर दी गयीं हैं!
Table of Contents
शेप वेयर हमेशा एक अच्छा उपाय है। अपनी अलमारी में हमेशा एक शेप वेयर रखें जो आपके शरीर के निचले हिस्से में फिट हो सकता है। इसे पहनने से अतिरिक्त मासपेशियां खिच जाती हैं और आप इससे तुरंत पतली दिखेंगी। शेप वेयर पहन कर किसी भी पोशाक में बाहर निकलना आसान है।
पतला दिखने के लिए, बस सही पोशाक का चुनाव पर्याप्त नहीं है। लुक को पूरा करने के लिए सही जूते पहनना भी आवश्यक है। यदि आप शरीर के निचले हिस्से से छोटे और भारी हैं, तो ऊँची एड़ी के या ब्लॉक हील्स का चयन करें। साथ ही, ऐसा रंग चुनें जो आपकी त्वचा के रंग से मेल खा पाए। ऐसे जूते पहनने से आपके निचले शरीर की कमजोरियां छिप जाएंगी, जिससे आप पतली नज़र आएंगी।
कई लोग पतले दिखने के प्रयास में, सही कपड़े पहनने के विचार को नजरअंदाज करते हैं। सही प्रकार के कपड़े किसी भी समय आपकी लुक में एक प्रभावशाली बदलाव ला सकते हैं। पतली दिखने के लिए शरीर के निचले हिस्से को छिपाने की कुछ टिप्स यहां दी गई हैं –
सही रंग ऑउटफिट्स में जादू दाल देते हैं! जब कभी भी आपको जल्दी में किसी उचित ड्रेस की ज़रुरत पड़ जाए, तो आपको हमेशा अपने पास एक ब्लैक ड्रेस अवश्य तैयार रखनी चाहिए। आप मुझ पर विश्वास करें, काला रंग आपका हमेशा साथ देगा और आपका BFF बन जाएगा! यह न केवल अच्छा दिखता है बल्कि आपको पतला दिखने का एक भ्रम पैदा कर एक्स्ट्रा वेट की समस्या को हल कर देता है! वाह!
काले रंग के अलावा आप गहरे हरे और नीले रंगों का भी चयन कर सकतीं हैं। वैकल्पिक रूप से, मोनोक्रोम लुक भी आपको स्लिम-ट्रिम लुक देता है।
प्रिंट की बजाए पट्टियों और पैटर्न वाले कपड़े चुनें क्योंकि प्रिंट निश्चित रूप से आपकी प्रॉब्लम एरियाज़ पर और ज़्यादा ध्यान आकर्षित कर देंगे। हालांकि, आप तब भी आप बेझिझक छोटे प्रिंट, पोल्का डॉट्स और फ्लावर प्रिंट ऑउटफिट्स का चुनाव कर सकतीं हैं। उन कपड़ों को पहनें जिन पर कड़ी रेखाएं बानी हों और क्षैतिज पट्टियों से दूर रहे क्योंकि इससे आपका एक्स्ट्रा फैट औरस्पष्ट रूप से रेखांकित होकर दिखेगा। फिर भी, हल्की क्षैतिज पट्टियां आपकी लुक को बर्बाद नहीं करेंगीं।
चाहे आप जो भी पहनें, आपके उठने और बैठने के तौर तरीके भी बहुत मायने रखते हैं। हमेशा अपने कंधे ठोड़ी के साथ सीधे रख कर खड़े होएं। जब आप बैठें, तो अपने पैरों को मोड़ कर बैठें, इससे आपके पैर और कमर पतले और लम्बे दिखाई देंगे।
जब आप खड़ीं हों तो अपने पैरों को मोड़कर रखें ताकि आपके शरीर का निचला भाग अजीब न लगे। अपने हाथों को अपने कूल्हों पर रखें और अपनी हिप लाइन को परिभाषित करने के लिए दोनों तरफ से कोहनी फैलाएं। यह पोस्चर पतले कूल्हों का भ्रम पैदा करने का बहुत अच्छा काम करता है।
जंक फूड, अत्यधिक नमकीन खाना और इस तरह के भोजन से बचें जो आपको आसानी से ब्लोटेड और फूला-फूला महसूस करवाता है। इस तरीके का खाना आपको गोल-मटोल और मोटा दिखाते हैं।
अब जब आप स्लिम दिखने के लिए सही तरह से कपड़े पहनने के बारे में उचित जानकारी प्राप्त कर चुकीं हैं, तो अब जिस भी महफ़िल में आप कदम रखें, अपने स्टाइल से वहां चार-चाँद लगा दें!
चित्र स्रोत-pixabay, flickr, pexels, wikipedia commons
COMMENTS (0)