Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड फिल्मों में होने वाली चीजें जो वास्तविक जीवन में कभी हो ही नहीं सकती हैं
एक समझदार इंसान तथ्य और कल्पना के बीच अंतर जानता है लेकिन अफसोस की बात है कि बॉलीवुड फिल्मों के कुछ दृश्यों के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता जो असल जीवन में संभव ही नहीं है। बॉलीवुड के दृश्यों में आपकी सबसे अजीब कल्पनाएं भी वास्तविकता बन सकती हैं।
आइए नज़र डालें कुछ ऐसे अवास्तविक दृश्यों पर जो केवल बॉलीवुड में ही हो सकते हैं-
Table of Contents
बस अपने मन में डांस करने की इच्छा होनी चाहिए और जैसे ही आप डांस करना शुरू करेंगे, अचानक से आसपास मौजूद हर शख्स अपने काम को बीच में रोक कर आपके कदमों से कदम मिलाना शुरू कर देगा।
शानदार कपड़े में सोना और जब आप उठें तो ऐसा लगता है जैसे आप अभी-अभी पारलर से ही आ रही हैं। न ही कोई उलझे बाल, न शक्ल पर जरा भी थकान, आप पूरी तरह से पार्टी में जाने के लिए तैयार हैं। ऐसा सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में ही संभव है।
बॉलीवुड में कार सीन्स की फिल्मिंग में समय-समय पर दर्शकों को शानदार अनुभव देने का प्रयास किया जाता रहा है लेकिन ऐसे सीन्स फिजिक्स के नियमों की धज़्ज़ियाँ उड़ा देते हैं। नतीजतन, कारें हवा में उड़ने लगती हैं, और तो और कई बार केवल टकराने से से ही गाड़ियों में आग लग जाती है ।
एक एक्शन मूवी का नायक या खलनायक गोलियों चलाता रहता है लेकिन उसे फिर से गोलियां लोड करने की जरुरत कभी नहीं होती। यहां तक कि आज के सबसे अत्याधुनिक हथियार डिजाइन करने वाले भी ऐसी उपलब्धि हासिल करने से कोसों दूर हैं!
रस्सियों से बंधे नायक पर 20 लोगों का समूह हमला करता है। लेकिन किसी तरह वह वहां से आज़ाद हो कर सबको एक-एक करके मरता है। हमलावर भी उसे घेर कर नहीं मारते बल्कि एक-एक करके उससे लड़ते हैं और वह बड़ी आसानी से उन सबकी पिटाई करता है । ऐसे दृश्यों के लिए बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर्स को प्रणाम ।
आप एक एलियन से मिलते हैं जो आपको अपनी जादुई शक्ति से सुपरहीरो बना देता है, जिससे की बेहद स्मार्ट बन जाते हैं और बास्केटबाल में एक्सपर्ट बन जाते हैं। दुर्भाग्य से, वास्तविक जीवन में जादु को अब तक नहीं देखा गया है, इसलिए उसके इंतजार में समय बर्बाद न करें।
अपने प्यार को प्लेन पकड़ने से रोकने के लिए आप सुरक्षा जांच के बीच से भागते हुए एयरपोर्ट में दाखिल हो जाते हैं। सुरक्षाकर्मी आपको पकड़ लेते हैं लेकिन आपकी कहानी सुनने के बाद बिना किसी कार्यवाही के जाने देते हैं। हकीकत में सुरक्षाकर्मी भाग कर दाखिल हुए इंसान को पहले गोली मर कर रोकेंगे, और फिर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर देंगे ।
बॉलीवुड की फिल्मों में पहली नजर में ही प्यार हो जाता है। प्यार हो जाने के लिए लड़की का केवल सुंदर होना ही काफी है है। लेकिन मुझे यकीन है कि प्यार होने में समय लगता है। समय के साथ प्यार का बंधन मज़बूत होता है, यही प्यार की सुंदरता है।असल ज़िन्दगी में एक नज़र में प्यार नहीं होता हैं ।
बॉलीवुड में कंप्यूटर जीनियस के पास ऐसी प्रतिभा होती है की वो केवल 10 सेकंड में पासवर्ड हैक कर ले, और इंटरनेट पर कुछ भी तेज़ी सके। लेकिन हकीकत में, पासवर्ड हैकिंग इतनी तेज़ी से कोई नहीं कर सकता। यह एक बहुत लंबी और जटिल प्रक्रिया होती है।
आप गुंडों के अड्डे में घुस जाते हैं और वे स्वचालित हथियारों के साथ आप पर गोलियां चलाने लगते हैं, लेकिन चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्युकी ये एक बॉलीवुड दृश्य है यहाँ आपको बस थोड़ा दौड़ने और कूदने की ज़रूरत है और आप गोलियों से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। बदकिस्मती से, ऐसा कोई प्रशिक्षण नहीं है जो आपको ऐसी महाशक्तियां दे सके।
चित्र श्रोत – Youtube, Sulekha, Balaji motion pictures, Scoopwhoop, IMDB, Twitter, Vickie’s Bollywood Beat.
COMMENTS (0)