Home / Uncategorized / बातें जो बताती है कि मैरिज में आपने हस्बैंड जैकपोट जीत लिया है..
शादी एक बहुत खूबसूरत रिश्ता है पर बहुत सी चुनौतियां भी होती है इसमें | परफेक्ट कुछ नहीं होता, ना काम, ना इंसान | और एक अच्छा पति आसानी से नहीं मिलता | लेकिन अगर आपका पति नीचे लिखी बातों पर अमल करता है तो उनकी एहमियत समझिये और ज़िन्दगी की इस गाड़ी में एक दूसरे का हाथ कसके थाम बैठइये… क्योंकि ज़िन्दगी है तो धक्के भी होंगे..
Table of Contents
अगर आपके पति आपके साथ रहना या आपके आस-पास रहना पसंद करते है तो आप बहुत खुशनसीब है | हंसना, मुस्कुराना, मज़ाक करना, एक साथ मूवी या रेस्टोरेंट जाना, घर बैठ रोमांटिक मूवी देखना ही सिर्फ अच्छे हस्बैंड का प्रमाण पत्र नहीं है बल्कि अगर आपके रिश्ते में प्यार और एक-दूसरे की इच्छाओं के प्रति सम्म्मान है तो सब सही है |
अगर आपके पति को कोई क्राफ्ट या किसी भी चीज़ में भी माहिर है और वो आपको ये सिखाना चाहते है और सिखाने की उस प्रक्रिया में सब्र रखते है तो आपके हस्बैंड बेस्ट है | हो सकता है आपके हस्बैंड को कंप्यूटर, फ़ोन, ऑटोमोबाइल, बैंक सम्बन्धी जानकारी आपसे ज्यादा हो और वो आपको इसे सिखाने का जज्बा रखते है |
सिर्फ आई लव यू कहने से प्यार नहीं होता अगर वो ऑफिस पहुंच आपको एक मिस्ड कॉल मारते है या आपको कही पहुंच जाने के बाद कॉल करने को कहते है तो इसका मतलब है वो चाहते है कि आप सही -सलामत रहे | एक सलाह -अगर आपके पति आपकी सुरक्षा के लिए सोचते है या करते है तो उन्हें टोकें नहीं | और कभी ये ना सोचे कि वो ऐसा इसलिए कर रहे है क्योंकि उन्हें आप पर विशवास नहीं या फिर आप अकेले कही जा नहीं सकती |
अगर आपके हस्बैंड आपसे किसी भी चीज़ के बारे में खुल कर बात कर सकते है, अब वो चाहे कोई स्पोर्ट्स हो या ऑफिस की टेंशन -समझ लीजिये आपकी लोटरी लग गयी | आपकी टेंशन को अपनी टेंशन समझना, आपको सुनना, आपको समझाना, ये सब एक अच्छे पति की निशानी है |
ज़िन्दगी बहुत तरीको से आपका इम्तिहान लेगी -आपके रास्ते में मुश्किलें आएँगी, आप गिरेंगे.. आप संभलेंगे और एक अच्छा हस्बैंड आपकी इन सभी मुश्किलों में आपका बराबर का भागीदार होगा | हो सकता है वो कभी आपको दुनिया का सबसे व्यस्त इंसान लगे या अपने प्यार को कभी ज़ाहिर ना होने दे लेकिन जब जरुरत होगी तो वो आपके साथ खड़े दिखाई देंगे |
एक अच्छा हस्बैंड अच्छे से जानता है कि चाहे खूबसूरत से खूबसूरत औरत भी सामने आके कड़ी हो जाए, ज़िन्दगी की इस फिल्म की हीरोइन सिर्फ आप है | ये औरतों पर भी लागू होता है अगर आपके पति आपके प्रति वफादार है तो उनकी सरहाना करें और आप भी वैसे ही बने |
अच्छे से अच्छा इंसान भी गलती करता है पर बात उस इंसान में है जो गलती कर अपनी गलती को मानता है और उसे ठीक करने की कोशिश करता है | अगर वो ऐसा नहीं करते तो जब आप कोई गलती करते है तो माफ़ी मांगे और प्यार से उन्हें समझाएं ताकि उन्हें भी इस बात का एहसास हो | शादी एक दूसरे से कंधे से कन्धा मिलाकर गर्व महसूस करने में है |
चित्र स्त्रोत -Videoblocks, flickr, istock,jw.org,crosswalk.com,labshul.org
COMMENTS (0)