Search

Home / Uncategorized / परफ्यूम सेलेक्ट करते हुए इन बातों का रखें ख़ास ख़याल

परफ्यूम सेलेक्ट करते हुए इन बातों का रखें ख़ास ख़याल

Parul Sachdeva | अगस्त 27, 2018

परफ्यूम खरीदना एक बहुत मुश्किल काम है वो तब जब आपको इसके बारे में सही जानकारी ना हो | अगर आपको इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी नियम पता हों तो आपके शरीर के साथ-साथ पूरा वातावरण भी खुशबू से महक जाता है | तो परफ्यूम सेलेक्ट करते हुए इन बातों का रखें ख़ास ख़याल –

 

1.अच्छा परफ्यूम कभी बहुत सस्ता नहीं हो सकता

परफ्यूम चीज़ ही ऐसी है | अच्छा परफ्यूम बहुत सस्ता या एक के साथ एक फ्री डील में नहीं हो सकता | अगर परफ्यूम महंगा है तो वो उसमे डले इंग्रेडिएंट (घटकों) की वजह से है | अगर आपको किसी महंगे जेस्मिन (चमेली या मोगरा) परफ्यूम की खुशबू लुभाती है तो सोचे एक किलो शुद्ध चमेली का तेल बनाने में लाखों फूलों की जरूरत पड़ती है उसी तरह परफ्यूम का भी हिसाब है |

 

2.परफ्यूम को सीधे बोतल से ना सूंघे

ऐसा बिल्कुल ना सोचे कि जैसी सुगंध परफ्यूम की बोतल को सूंघने पर आ रही है आपकी स्किन पर भी वैसा ही अनुभव होगा | क्योंकि परफ्यूम बनाने वाले टॉप नोट्स पर विशेष ध्यान देते है | टॉप नोट्स होती है पहले कुछ अणुओं की खुशबू जब कोई इंसान इसे सूंघता है और ये खुशबू 1 से 4 मिनट तक ही टिकती है| तो पहले इसे सूंघे स्ट्रिप पर लगाकर और अगर अच्छी लगे तो अपनी स्किन पर लगा कर देखे | ध्यान रहे परफ्यूम नया है तो उसे टैस्ट करने की जगह भी नयी | कलाई यहाँ तक कि उंगलियों और हथेली पर भी ट्राई किया जा सकता है |

 

3.लॉन्ग लास्टिंग

अच्छे परफ्यूम का तो काम ही है लम्बा टिकना तो बोतल पर क्या लिखा है इस पर ध्यान अवश्य दें | EDP और EDT में से EDP वाले परफ्यूम लॉन्ग लास्टिंग होते हैं |

 

4.कॉफ़ी सूंघे

सुनकर अजीब लगेगा लेकिन जब आप 4 से 5 परफ्यूम को चेक कर लेते हैं तो बाकी सुंगंध में अंतर नहीं कर पाते | सभी अच्छी परफ्यूम शॉपकीपर के पास कॉफ़ी बीन्स सिर्फ इसी उद्देश्य के लिए होते हैं |

 

5.आपकी स्किन पर इसका क्या हैं असर

किसी भी परफ्यूम को खरीदते समय ये ध्यान रहे कि उसकी खुशबू से आपको एलर्जी या इर्रिटेशन तो नहीं| ऐसा परफ्यूम चूज़ करें जिसकी खुशबू आपके रोम-रोम को तरोताज़ा कर दे |

 

टॉप बेस्ट परफ्यूम फॉर वुमन –शनेल नंबर.5, सकिन्न न्यूड बाई टाइटन, चार्ली रेड बाई रेवलॉन   

टॉप बेस्ट परफ्यूम फॉर मैन- टाइटन स्किन रॉ, सीके ऑल, लीजेंड स्पिरिट बाई मोंट ब्लैंक

 

चित्र स्त्रोत –ebela.in, greatiest, southernliving,Science ABC,shouet.it

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *