Search

Home / hindi recipe / Tofu Bhurji Recipe: आज ही अपने घर में बनाएं टोफू भुर्जी की रेसिपी, जानिए पूरी विधि

ऐसे बनाएं टोफू भुर्जी की रेसिपी

Tofu Bhurji Recipe: आज ही अपने घर में बनाएं टोफू भुर्जी की रेसिपी, जानिए पूरी विधि

Marketing Team | अगस्त 19, 2022

नाश्ते में टोफू भुर्जी वीगन डाइट लेने वालों के लिए एक परफेक्ट फूड डिश है। पिछले कुछ वक्त में वीगन डाइट लेने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा भी हुआ है। साथ ही दुनियाभर के लोगों में वीगन डाइट की ओर झुकाव भी बढ़ा है। साथ ही वीगन डाइट में नॉनवेज के अलावा डेयरी प्रो़डक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

 

Tofu Bhurji Recipe

 

साथ ही आप भी अगर वीगन डाइट लेते है और नाश्ते में आखिर क्या वेगन फू़ड डिश बनाएं इसे लेकर सोच में पड़ गए है, तो टोफू भूर्जी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। टोफू भुर्जी को पनीर भुर्जी की तरह ही बनाया जाता है और इस रेसिपी को बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करेंगे। साथ ही टोफू भुर्जी बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है और ये रेसिपी कुछ ही वक्त में बनकर तैयार भी हो जाती है। तो आइए जानते हैं टोफू भुर्जी की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं टोफू भुर्जी की रेसिपी (How to Make Tofu Bhurji Recipe)

 

सामग्री:

 

  • टोफू- 300 ग्राम
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1
  • लाल शिमला मिर्च- 1
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • अदरक कटा- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च- 1 से 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून
  • तेल- 2 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार

 

टोफू भूर्जी बनाने की आसान विधि:

 

  • टोफू भूर्जी बनाने के लिए सबसे पहले टोफू को लेकर उसे हाथों से मसलकर तोड़ लें।
  • इन्हें एक बाउल में अलग रख दें।
  • इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लाल शिमला मिर्च को लेकर उनके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर भूनें।
  • जब जीरा चटकने लगे तो उसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, अदरक डालकर भूनें।
  • अब सारी सामग्रियों को तब तक भूनें जब तक कि वे अच्छी तरह से नरम न हो जाएं।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर करछी से अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं।
  • 2 से 3 मिनट तक सारी सामग्री को पकाने के बाद इसमें क्रम्बल किया हुआ टोफू डालें और करछी के सारी सामग्री के साथ अच्छे से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें और फिर गैस बंद कर दें।
  • अब आपका स्वादिष्ट वेगन ब्रेकफास्ट टोफू भुर्जी बनकर तैयार हो चुका है।
  • इसे प्लेट में निकालकर हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप पनीर भूर्जी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में टोफू भुर्जी की रेसिपी जरूर बनाएं। क्योंकि ये भुर्जी अपने घर में झटपट बना सकते है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का आनंद उठा सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Protein Foods: जानिए प्रोटीन से भरे स्वादिष्ट 12 स्नैक्स बनाने की रेसिपी।

बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन युक्त 5 मजेदार स्नैक्स

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *