Home / हेयर केयर टिप्स / टॉप 10 ब्राइडल हेयरस्टाइल
शादियों का मौसम आने वाला है और उसमे सबसे जरुरी है दुल्हन का लिबाज़। इस अवसर पर सब लोग ख़ास तौर पर दुल्हन को देखने ही आते हैं। इसीलिए दुल्हन के मन में अपने लुक को लेकर बहुत ही उत्सुकता रहती है। यूँ तो लहंगा और मेकअप पर सब ध्यान देते हैं मगर कभी कभी हेयरस्टाइल के मामले में लोग चूक जाते हैं। हेयरस्टाइल भी मेकअप की तरह ही दुल्हन का एक अभिन्न अंग होता है। दुल्हन के लिए हेयरस्टाइल कपड़ों के अनुसार की जाती है। अलग अलग प्रकार के कपड़ों पर अलग अलग हेयरस्टाइल शोभा देते हैं। दुल्हन के हेयरस्टाइल में कई प्रकार की चीजे भी लगाई जाती हैं जैसे फूल, बीड्स या फिर स्टडेड क्लिप्स।
आइये आज हम देखते हैं दुल्हन के द्वारा किये जाने वाले टॉप 10 ब्राइडल हेयरस्टाइल:
Table of Contents
यह हेयरस्टाइल ख़ास तौर पर लम्बे बालों पर किया जाता है। अगर आपके बाल वेवी हैं तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर नहीं हैं तो इसमें बालों को वेवी लुक दिया जाता है। यह हेयरस्टाइल लहंगे पर बहुत जचता है। इसमें आप लहंगे के रंग से मिलते जुलते रंग के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसमें बीड्स का भी उपयोग किया जा सकता है।
बेली के फूलों के गजरे और लाल गुलाब का शादियों में विशेष महत्त्व होता है। इस हेयरस्टाइल को लाल साड़ी या फिर लाल लहंगे पर किया जा सकता है। इसके साथ लाल लिपस्टिक बहुत खूबसूरत लगती है। यह हेयरस्टाइल ख़ास तौर पर रिसेप्शन पर किया जा सकता है।
यह भी लम्बे बालों पर किया जाने वाला हेयरस्टाइल है। इसमें बालों को मेस्सी लुक दिया जाता है। यह खासतौर पर लहंगे पर जचती है लेकिन अगर आप लहंगे के दुपट्टे को हाथों में लें तब। क्योंकि अगर आप दुपट्टे को पीछे से लेंगे तो इस हेयरस्टाइल की सुंदरता छुप जाएगी। इसमें आप फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
यह दक्षिण भारत में शादियों के अवसर पर किया जाने वाला सबसे मशहूर हेयरस्टाइल है। इसे खासतौर पर कांजीवरम साड़ियों पर किया जाता है। यह लम्बे बालों पर बनाया जाता है। इसमें जूड़े के स्थान पर बेली और मोगरे के फूलों से जूड़ा बनाया जाता है और चोटी में बीड्स का उपयोग किया जाता है।
इस हेयर स्टाइल को बोम्ब्शेल वेवी हेयरस्टाइल के नाम से जाना जाता है। इसे लहंगे या गाउन के साथ किया जा सकता है। इसे सामान्य अवसरों में भी लहंगे के साथ किया जाता है। इसे भी लम्बे बालों पर किया जाता है
यह बन हेयरस्टाइल में सामने की ओर से बीडिंग की होती है। और बीडेड हेयर्स को पीछे की ओर ले जा कर एक बन का रूप दिया जाया है। इसे माध्यम या लम्बे हर प्रकार के बालों पर आसानी से किया जा सकता है। यह हेयरस्टाइल सिल्क की साड़ी पर ज्यादा अच्छा लगता है। इसमें फूलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
यह हेयरस्टाइल खासतौर पर इसी साड़ी के लिए होती है। हलके सुनहरे रंग का फूल सोने के गहने और गोल्डन बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी पर बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसे भी दक्षिण भारत में मुख्य रूप से किया जाता है। यह हेयरस्टाइल दुल्हन को बहुत ही क्लासी लुक प्रदान करता है।
यह हेयरस्टाइल हमेशा से दुल्हन की पसंद रहा है। इसे ज्यादातर लहंगे के साथ किया जाता है। इसमें बालों को सामने की ओर कर्ल कर के छोड़ किया जाता है और पीछे की ओर इस कर्ल्स से बन बना लिया जाता है। यह हेयरस्टाइल सर पर लिए हुए दुपट्टे के साथ भी बहुत खूबसूरत लगता है।
लहंगे के साथ किया जाने वाला सबसे सामान्य हेयरस्टाइल है। सर पर दुपट्टा के साथ भी यह बहुत खूबसूरत लगता है। इसे किसी भी लम्बाई के बालों के साथ किया जा सकता है क्योंकि इस हेयर स्टाइल में केवल सामने के बाल दिखते हैं जिन्हे पफ बनाया जाता है।
इस हेयरस्टाइल में लो बन बनाया जाता है और सामने के बालों को बिलकुल समेट कर उस बन में पीछे की ओर ले जाया जाता है। यह हेयरस्टाइल दुल्हन को एक नीट और क्लीन लुक प्रदान करता है।
चित्र श्रोत: Pinterest, pexel.
COMMENTS (0)