Home / Uncategorized / जानिए लेटेस्ट गोल्ड ब्रेसलेट डिज़ाइन
घनर-घनर बरसे जैसे घटा बिल्कुल वैसे ही हो आप पर धन की वर्षा -धनतेरस का त्यौहार आ रहा है ऐसे में गोल्ड खरीदना शुभ ही नहीं बल्कि धनतेरस शब्द का मतलब ही धन और समृद्धि है| अगर आप भी सोच रहे हैं इस शुभ मौके पर कुछ खरीदना तो अपने हाथ की खूबसूरती को और बढ़ाये गोल्ड ब्रेसलेट से | गोल्ड ब्रेस्लेट खरीदते समय व्यक्ति की पर्सनालिटी को ध्यान में रखना चाहिए | अगर वो रोजाना पहने के उदेश्य से लिया जा रहा है तो गौर करें कि वो मजबूत और टिकाऊ हो | और एक सही माप पता होना जरूरी है जैसे औरतों के ब्रेसलेट के लिए औसत लम्बाई 7 इंच होती है |
आइये देखते हैं कौन-कौन से डिज़ाइन हैं मार्किट में लेटेस्ट –
Table of Contents
ये दिल को लुभाने वाला स्टाइलिश ब्रेसलेट है और इसकी ख़ास बात है इसका बर्फी डिज़ाइन जिसमे लगे छोटे-छोटे डायमंड और सोने की इतनी स्मूथ लुक इसका आकर्षण और बढ़ाती है |
इसमें कुछ स्पेशल है | वो ये कि इस ब्रेसलेट को पहने के लिए कोई मौके की जरूरत नहीं और ना ही किसी स्पेशल लिबास की | वेस्टर्न हो या इंडियन -हर एक ड्रेस पर जचे |
जी हां, बहुत ही ज्यादा डिमांड में है इस प्रकार का ब्रेसलेट | क्योंकि करता है ये दो काम – आप पहने हैं मंगलसूत्र को ब्रेसलेट के रूप में | इसी ब्रेसलेट में आप किसी भी प्रकार की शेप जुड़वाँ सकते हैं जैसे स्टार, हार्ट, डायमंड या आपकी चॉइस | आखिरकार आपकी क्रिएटिविटी कब काम आएगी!!
जितना बड़ा उतना खूबसूरत | इसकी रॉयलिटी देखते ही बनती है | इसके बीच में लगा मीना एक कंट्रास्ट दिखाता है | ऐसे ही नहीं कहा गया इसे राजवाड़ा ब्रेसलेट |
दम है इसमें | रानी लुक देता है गोल्ड और डायमंड से बना ये ब्रेसलेट, दूर से ही लोगों को आकर्षित कर सकता है |
पावन है ये | मंगलसूत्र ब्रेसलेट में एक और बेहतरीन डिज़ाइन जो है पवित्रता का प्रतीक | मंगलसूत्र अपने आप में ही पवित्रता की निशानी माना जाता है और जब ॐ को साथ जोड़ दिया जाए तो कहने ही क्या |
लक आपके साथ है | ये कढ़े की शेप में बना ब्रेसलेट सात डायमंड का संगम है जो लकी नंबर माना जाता है तभी तो होते हैं सात फेरे, सात समुन्दर, सात अजूबे !
अगर आपको गहने पसंद हैं तो मीनाकारी ज्वेलरी आपके पास जरूर होगी क्योंकि इसके विभिन्न रंग किसी भी इंडियन ड्रेस के साथ मेल खाते हैं | ये मीनाकारी ब्रेसलेट है रॉयल |
चित्र स्त्रोत-Pinterest
COMMENTS (0)