Home / Uncategorized / किचन के सामान के साथ बनाये क्रिएटिव रंगोली डिज़ाइन
बम्ब-पटाखों की गूँज, मिठाइयों की मिठास, दुल्हन की तरह सजा हर घर, खुशियों का आगाज़ दिवाली बस कुछ ही दिन दूर हैं… और जब घर को सजाने की बारी आती है तो हम रंगोली को कैसे भूल सकते हैं | चाहे आपको रंगोली बनाना आता हो या नहीं.. ये रंगोली डिज़ाइन और इन्हे बनाने के लिए दिया वीडियो लिंक आपका दिल जीत कर ही रहेंगे | एक और बात अपनी प्रतिक्रया मुझ तक पहुंचाने के लिए जरूर बताये कौन से नंबर की रंगोली है आपकी चॉइस –
Table of Contents
इस खूबसूरत रंगोली को बनाने के लिए आपको चाहिए होगा एक थाल, कटोरी, छन्नी, रंगोली बनाने के रंग और आपकी निपुणता | बनाने में बहुत ही आसान लेकिन जब ये बन कर तैयार हो जाएगी तो ऐसा लगेगा जैसे किसी एक्सपर्ट का हाथ है इसके पीछे !
इस बेहतरीन बॉर्डर डिज़ाइन को बनाने के लिए आपको स्टील छन्नी, बड़े दांतो वाली कंघी और रंगो की जरुरत पड़ेगी | बॉर्डर डिज़ाइन होने की वजह से इसे पूरे घर के कॉर्नर्स, चौखट या मेहमानो के स्वागत के लिए बनाया जा सकता है |
इस डिज़ाइन के लिए आपको चाहिए होगा कुकर पर लगने वाली रबड़, कटोरी, पतली तीली, चूड़ी और घर में रखी चटनी की कीप वाली बोतल | इसका नाम इसे बनाने पर खरा उतरता है | तो देर किस बात की है? उठाये रंग और बिखेर दे फ्लोर पर उनका जलवा !
ये रंगोली दिवाली को सही मायने में जाहिर करती है | इस रंगोली में बनी सभी आकृतियाँ सुख और समृद्धि को दस्तक देती हैं | इस रंगोली के लिए आपको चाहिए होगा दो बड़े अकार की चूड़ियाँ, 2 छोटे अकार की चूड़ियाँ, 1 कान साफ़ करने वाला बड, स्केच पेन और एक कटोरी | बाकी वीडियो लिंक में देखे इन सभी घर की आम चीज़ो का कमाल !
आप मानेगे नहीं लेकिन इस क्रिएटिव डिज़ाइन को बनाने के लिए सिर्फ एक ख़राब स्केच पेन की जरुरत है| मतलब क्रिएटिविटी का है कमाल | जानने के लिए जरा वीडियो पर क्लिक करें !
अनोखा,अद्भुद और अकल्पिनिय है ये डिज़ाइन | क्योंकि आप सोच भी नहीं सकते कि एक कद्दू कस क्या-क्या कर सकता है | वो आपको ये वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगा !
COMMENTS (0)