Search

Home / News Stories / इस बाहुबली थाली को पूरा खत्म करने पर जीत सकते हैं 8.5 लाख रुपये

Bahubali Thali (1)

इस बाहुबली थाली को पूरा खत्म करने पर जीत सकते हैं 8.5 लाख रुपये

Sonali Bhadula | जनवरी 17, 2022

भारत के प्रत्येक राज्य में आप राज्य के लोकप्रिय और पारंपरिक व्यंजनों से सजी थाली पा सकते हैं। अलग-अलग व्यंजनों से सजी यह थाली सामन्यतः प्रदेश की संस्कृति और कई वर्षो से चले आ रहे वहाँ के स्वाद और रिवाजों का प्रतीक है। अधिकांश थालियों में दाल, सब्जियां, चावल और विभिन्न प्रकार की रोटियों का संयोजन मिलना समान्य होता है। लेकिन हाल ही में दिल्ली की अनोखी “बाहुबली” थाली ने सबका ध्यान खींचा है, जिसमें तरी के कुछ व्यंजनों में टमाटर का शोरवा, पापड़ी चार्ट, गोबी, दाल तड़का, कड़ी पकोड़ा, आलू पराक, मलाई कोफ्ता, सोया चाप मसाला, कड़ाही पनीर, और दाल शामिल हैं। इसके साथ ही सब्जी, बिरयानी, उबले हुए चावल, और विभिन्न प्रकार की राटियां थाली को पूरा कर रही थी। थाली में हमने पापड़, सलाद, रायता और प्याज़ का अचार भी देखा। थाली में पेय के रूप में जलजीरा और गुलाब का शर्बत भी परोसा गया था। मिठाई के लिए गुलाब जामुन का भी हिस्सा था। और सिर्फ 40 मिनट में इसे खत्म करने वाले के लिए 8.5 लाख का नकद ईनाम रखा गया था।

बाहुबली थाली का वीडियो यूट्यूब पर फूड ब्लॉगर रजनीश के द्वारा शेयर किया गया था, जो यूट्यूब पर ‘आर यू हंग्री” चैनल की मेज़बानी करते हैं। क्लिप में, रजनीश ज्ञानी एक दोस्त के साथ चुनौती को पूरा करने का प्रयास करते हैं। रुपये की पुरस्कार राशि जीतने के लिए उन्हें केवल 40 मिनट में पूरी प्लेट खत्म करने के लिए कहा गया था। लगभग 15 मिनट की लंबी क्लिप में ब्लॉगर्स द्वारा फ़ूड चैलेंज को पूरा करने की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है। विशाल बाहुबली थाली में कई उत्तर भारतीय व्यंजन शामिल थे।

ब्लॉगर्स ने निर्धारित समय में भोजन की चुनौती को पूरा करने में कामयाबी हासिल कीऔर 8.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती। उन्होंने अपनी जीत का जश्न मनाया, लेकिन कहा कि वह पुरस्कार राशि दान करेंगे ।

क्या आपको लगता है कि आप विशाल बाहुबली थाली को सिर्फ 40 मिनट में खत्म कर सकते हैं? हमें नीचे टिप्पणियों में बताएं।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *