Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Winter Season Fruits: 15 मौसमी फल जो बढ़ाये आपकी इम्युनिटी
Covid-19 एक नई लहर omicron के साथ हमारे जीवन में दस्तक दे चुका है। लेकिन बीते दो सालों ने हमको यह ज़रूर सिखा दिया है कि जीवन में एक स्वस्थ दिनचर्या के साथ स्वस्थ खान-पान का होना कितना ज़रूरी है। इसलिए omicron से होने वाली इस जंग में आप खुदको मानसिक तौर पर मजबूत होता हुआ देख पा रहे होंगे। लेकिन बात अगर शारीरिक मज़बूती कि की जाए तो क्या आप इस लहर से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं? अगर नहीं तो एक हेल्दी मील के साथ कुछ शीत ऋतु के फल (winter season fruits) और सिर्फ कुछ ही मिनटों का शारीरिक व्यायाम आपको इसके लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए पर्याप्त कहा जा सकता है।
मौसमी फल (seasonal fruits) और सब्जियाँ जो प्राकृतिक रूप से धूप में पकी हुई हों, स्वाद ओर पोषण दोनों में ही बेहतर होती हैं। इनमें पोषण, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा सबसे अधिक होती है। जो इम्युनिटी को बेहतर रूप में बूस्ट करती है। इम्युनिटी की इस जंग में आपकी इम्युनिटी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आप हमारी नीचे दी हुई सर्दियों के फलों की सूची (winter fruits list) का भी प्रयोग कर सकते हैं।
Table of Contents

अमरूद सर्दियों के दौरान आने वाला एक ऐसा मौसमी फल (Seasonal Fruits) है, जिसपे पूरी तरह से निर्भर रहा जा सकता है। विटामिन C, लाइकोपीन, एंटीऑक्सिडेंट और कई आहार फाइबर से भरपूर यह मौसमी फल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होता है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के आंकड़ों के अनुसार, 100 ग्राम फल में सिर्फ 68 कैलोरी और 8.92 ग्राम चीनी होती है। इसलिए इसे मधुमेह के रोगियों के लिए भी एक आदर्श फल माना जाता है। आप इसके फायदे अमरूद की चटनी के साथ भी ले सकते हैं।

Fruits in winter season: इस लिस्ट में सेब को भला कैसे भूला जा सकता है। आपको सर्दियों के दौरान ज्यादातर घरों में सेब मिल जाने की संभावना है। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो न्यूरोलॉजीकल स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करते हैं। यह सर्दी का फल (winter fruit) मधुमेह (diabetes) और थ्रोम्बोटिक स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। जिससे शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों व रोगों से लड़ने में सहायता मिलती है।

आपने अक्सर लोगों को नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करते हुए देखा होगा। उसका कारण है कि संतरा अधिक देर तक पेट को भरा हुआ रखता है। जिसके कारण वज़न कम करने और मेटाबॉलिज्म की सक्रियता बनी रहती है। एक गिलास संतरे का रस एक दिन की विटामिन C की आपूर्ति के लिए पर्याप्त है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। विटामिन C में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हमारी त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह हमारे मस्तिष्क को वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभावों से भी बचाता है।

अनार शीत ऋतु के फल (winter season fruits) के अंतर्गत आने वाला एक स्वादिष्ट और लाभ वर्धक फल है। अनार में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर के तनाव को भी कम करता है और क्षति को रोकता है। इसके साथ ही यह फल ब्लड थिनर के रूप में भी जाना जाता है। रक्तचाप (blood pressure) के रोगियों के लिए भी इसे आवश्यक फल बताया गया है।

कीवी विटामिन C और आहार फाइबर में उच्च सर्दियों का फल (winter fruit) है। जो हृदय स्वास्थ्य, पाचन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। कीवीफ्रूट में विटामिन C के दैनिक ज़रूरत का लगभग 230% होता है। जो कि प्रत्येक टुकड़े में प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके अलावा यह फल हृदय स्वास्थ्य, पाचन क्रिया और अस्थमा के इलाज में भी अपना योगदान देता है।

शीतकालीन फल सूची (Winter fruits list) में अगला फल है अंगूर। जिसे सर्दियों के मौसम में बाज़ारों में चारों तरफ देखा जा सकता है। चूंकि अंगूर विटामिन C का एक बड़ा स्रोत है, यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण जैसे यीष्ट संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अंगूर में विटामिन K के गुण भी पाए जाते हैं, जो covid-19 के दौरान रक्त के थक्के बनने की प्रवृति को कम कर सकता है।

आयुर्वेद से लेकर विज्ञान में खजूर की हीलिंग गुणों का व्याख्यान हुआ है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जो इसे मानव शरीर के लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत बनाता है। जब आप सर्दियों के दिनों में सुस्ती महसूस करते हैं तो खजूर आपकी ऊर्जा के स्तर को तुरंत बढ़ा सकता है। यह सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। खजूर हड्डियों के स्वास्थ्य और स्वस्थ त्वचा के लिए भी एक लाजवाब मौसमी फल (Seasonal Fruits) माना गया है।
यहां देखें: फलों के रोज़ाना सेवन से होने वाले लाभ

पपीता शीत ऋतु के फल (winter season fruits) के अंतर्गत आने वाला एक आदर्श फल है। यह शरीर की गर्मी बढ़ाता है और ठंड से निपटने का एक प्राकृतिक और पौष्टिक तरीका है। पपीता ताकत से भरपूर होता है और कफ को भी प्रभावी ढंग से संतुलित करता है। दिन के 200% से अधिक विटामिन C की कमी को पूरा करने वाला यह फल इम्युनिटी बढ़ाने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

नींबू में विटामिन C पाया जाता है। जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे आप स्वयं को मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन C और पोटेशियम घुलनशील होते हैं, जिसके चलते ज्यादा मात्रा में इसका सेवन भी नुकसानदायक नहीं होता है। इसके अलावा डीहाइड्रेशन, पेट के रोगों से छुटकारा पाने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

आंवले के गुणों का वर्णन आयुर्वेद में भी किया गया है। यह विटामिन C का सबसे बड़ा श्रोत माना गया है। सिर्फ 100 ग्राम आंवला में 700 mg तक विटामिन C की मात्रा पायी जाती है। आंवला पॉलीफेनोल्स और विटामिन C का एक समृद्ध स्रोत है, जो पाचन का समर्थन करने और प्रतिरक्षा कार्यप्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। यह फल शरीर में वायरस और बैक्टीरिया से रक्षा करता है और इसे ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाता है।

पेठा (Winter melon) को लौकी का फल (Ash gourd fruit) के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन C के अलावा यह फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है। माना जाता है कि ये दो एंटीऑक्सिडेंट आपके शरीर को कोशिका क्षति और टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोग जैसी कुछ स्थितियों से बचाने में मदद करते हैं। पेठा (Winter melon) में कैलोरी, फैट, कार्ब्स और प्रोटीन कम होता है। फिर भी, यह फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और शरीर को बीमारी से बचाने में मदद करने के लिए माना जाता है।

प्लम (Plum fruit) विटामिन A, C और K, तांबा, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरा होता है। यह भूख को बढ़ावा देता है और पाचन, रक्त परिसंचरण और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। प्लम कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर वाले कम कैलोरी वाले फल होते हैं। तो भले ही वे मीठे हों, प्लम खाने से आपके रक्त शर्करा के स्तर में अस्वास्थ्यकर स्पाइक्स होने की संभावना नहीं है। इनमें विटामिन C की उपयोगी मात्रा होती है, जो संक्रमण के खिलाफ शरीर की सुरक्षा को मजबूत करता है और ऊर्जा देने वाले आयरन की मात्रा को बढ़ाता है। प्लम के स्थान पर आप चेरी (cherry fruit) को भी फलों की सूची (winter fruits list) में जोड़ सकते हैं।

सिंघारा एशियाई क्षेत्रों में कीचड़ और दलदली भूमि में उगाया जाता है। सिंघारा कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसे आमतौर पर कच्चा खाया जाता है या कभी-कभी इसके लाभों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न पकवानों के साथ पकाया जाता है।
सीखें कैसे बनाए घर पर स्वादिष्ट सिंघाड़ा फ्राई।

इसे कैरम्बोला के नाम से भी जाना जाता है। इस फल में आमतौर पर पाँच खंड होते हैं, जो इसे एक तारे का आकार देते हैं। इसलिए इसे Star fruit के नोम से जाना जाता है। स्टार फ्रूट (Star fruit) के उपयोग में मधुमेह के अनुकूल स्मूदी बनाना और स्तनपान बढ़ाने वाली रेसिपी शामिल हैं। यह दुनिया भर में पाया जाता है लेकिन मुख्य रूप से फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देशों में केंद्रित हैं। स्टार फ्रूट (Star fruit) शरीर में विषाक्तता के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही यह पाचन, रक्तचाप में कमी और गर्भावस्था के दौरान कई लाभों के साथ आता है।

यह फल गर्म प्रदेशो में पाया जाता है। यह एक बैंगनी और पीले रंग का फल होता है जिसके गूदे और बीज एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। पैशन फ्रूट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आपका शरीर इसका उपयोग रक्त वाहिकाओं, मांसपेशियों और कोलेजन बनाने के लिए करता है, जिससे त्वचा जवां दिखती रहती है। पैशन फ्रूट के गूदे और कुरकुरे बीजों में 8% विटामिन A होता है जिसकी आपको हर दिन आवश्यकता होती है। यह स्वस्थ आंखो, कोशिकाओं, प्रजनन और प्रतिरक्षा प्रणाली की कुंजी है।
बच्चों की इम्युनिटी बड़ाने वाले 8 खाद्य पदार्थ आप यहां देख सकते हैं।
फल हमेशा से ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और स्वास्थ्य को बेहतर रूप में बढ़ाते हुए आए हैं। ब्लॉग में हमने सर्दियों के फल (winter season fruits in India) के अंतर्गत आने वाले 15 मौसमी फलों की एक फलों की सूची (winter fruit list) साझा की है। जो शरीर के लिए इम्युनिटी बूस्टर का कार्य कर सकते हैं।
Image Source: Google Image
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (2)