Home / Uncategorized / बालों को हटाने के लिए सबसे अच्छा वैक्स कौन सा है?
हम महिलाएं अक्सर हमारे शरीर के कुछ हिस्सों पर मौजूद अनचाहे बालों से परेशान रहते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए के लिए वैक्सिंग ही सबसे आसान और सस्ता तरीका है। चूंकि हमारे पास वैक्सिंग के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए यह तय करना वास्तव में मुश्किल हो जाता है कि आखिरकार हमें किस वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
आज, हम इस समस्या का समाधान पाने में आपकी सहायता करेंगे और बॉडी वैक्स की विभिन्न किस्मों पर चर्चा भी करेंगे। आपकी आवश्यकताओं और त्वचा के प्रकार के अनुसार आपको कौन सा वैक्स इस्तेमाल करना चाहिए इसके बारे में भी बताएंगे।
Table of Contents
शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर फ्रूट वैक्स का उपयोग करने को कहा जाता है। यह बेरी, प्लम और अन्य फलों के अर्क से बना होता है। इस प्रकार, वे एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन में समृद्ध होते हैं और आपकी त्वचा को पोषण देते हैं।
यह काफी महंगा होता है और आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक भी होता है। फ्रूट वैक्स आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते और फलों के अर्क की उपस्थिति के कारण आपकी त्वचा की देखभाल भी करते हैं।
चॉकलेट इस वैक्स का मुख्य घटक है और एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है। इस वैक्स में तेल और ग्लिसरीन होता है जो आपकी त्वचा को नरम और चिकना बनाते हैं। यदि आपके चेहरे में चकत्ते या लाल दाग हैं तो आपको चॉकलेट वैक्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
यह वैक्स लगभग हर सैलून में उपलब्ध होता है। हालांकि यह अन्य वैक्सों की तुलना में थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें मौजूद त्वचा सम्बन्धी लाभों के कारण इसे प्राथमिकता दी जाती है।
स्ट्रिप वैक्सिंग को आमतौर पर सॉफ्ट वैक्सिंग के रूप में जाना जाता है। गर्म वैक्स को समान रूप पर आपके शरीर पर बहुत पतली परत में फैलाया जाता है। इस वैक्स का इस्तेमाल आम तौर पर पैरों और बाहों के लिए किया जाता है। एक चम्मच या रोलर की सहायता से इसे त्वचा पर समान रूप से फैलाया जाता है। इसे बालों वाले हिस्से पर लगाने के बाद, कपड़े की एक पट्टी को उस पर रखकर खींच लिया जाता है। सॉफ्ट वैक्स शरीर के बालों के सबसे छोटे हिस्सों तक पहुँचता है और आपकी त्वचा को मुलायम और रेशमी बनाता है।
पट्टी के खींचे जाने पर कई बार शरीर से रक्तस्राव होना शुरू हो जाता है जिससे आपकी त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इस वैक्स को एक बार में त्वचा के एक ही क्षेत्र में लगाया जाना चाहिए।
इस वैक्स का उपयोग तुलनात्मक रूप से शरीर के छोटे और संवेदनशील क्षेत्रों जैसे बिकनी क्षेत्र, ऊपरी होंठ और अंडरआर्म के लिए किया जाता है। सॉफ्ट वैक्स की तरह, इसे भी एक चम्मच या रोलर का उपयोग करके हीटिंग के बाद लागू किया जाता है। फिर इसे धीरे-धीरे ठंडा होने दिया जाता है। जब यह हार्ड हो जाते हैं, तो इसे बालों के विकास के विपरीत दिशा में खींचा जाता है।
इस प्रकार के वैक्स का मुख्य लाभ यह है कि यह त्वचा पे चिपकने की बजाय ये सिर्फ बालों से बंधते हैं। त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना इसे एक सत्र में कई जगहों पर लागू किया जा सकता है। यह विधि सॉफ्ट वैक्सिंग की तुलना में कम दर्दनाक है।
जैसा कि नाम से पता चलता है, इस वैक्स का मुख्य घटक चीनी है। इसमें चीनी के साथ नींबू और गर्म पानी मिलाया जाता है। यह एक पारंपरिक विधि है जिसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसका उपयोग हार्ड वैक्स जैसे सामान्य तरीके से किया जाता है, इसमें मौजूद चीनी बालों से बंधती है और बालों को जड़ों से बाहर खींचती है। इसका उपयोग शरीर के किसी भी भाग पर किया जा सकता है।
हार्ड वैक्स की तरह, चीनी भी त्वचा के बजाय केवल बालों से बंधती है, इसलिए त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना इसे एक सत्र में कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सुनिश्चित करें कि सैलून जाने से पहले आपके बालों की वृद्धि कम से कम एक चौथाई इंच है, क्योंकि जेल को हटाने से पहले उसका ठीक से चिपकना बहुत महत्वपूर्ण है।
चित्र स्रोत: Body Honee, Flickr, Home Remedies Blogger, Style Craze, Vogue.India.
COMMENTS (0)