Home / News Stories / Winter Special Vegetables: सर्दियों में खाएं ये 4 सब्जियां, शरीर को अंदर से रखेगा गर्म; जानें कैसे?
सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में पाए जाने वाले पोषण के गुण न केवल शरीर को सर्दी से बचाने का काम करते हैं बल्कि, शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं।
असल में सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां बाजार में आसानी से आपको मिल जाएंगी, जो न केवल स्वाद में बल्कि ठंड से भी बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही 4 सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। जिससे आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों से भी बच सकते हैं।
Table of Contents
सर्दियों के मौसम में पालक के सेवन से आयरन की कमी को दूर और पाचन को बेहतर रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही पालक में बहुत सारे खनिज, विटामिन ए, सी, ई, और के, फोलिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। और पालक में कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है।
सर्दियों के मौसम में आने वाली मूली से हम कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं। क्योंकि मूली में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कॉपर के साथ-साथ विटामिन ई, ए, सी, बी 6 की मात्रा काफी पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर रखने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और सर्दी से बचाने में मददगार हैं।
बाजार में आपको आसानी से गाजर मिल जाएगी। इस मौसम में आने वाली गाजर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। क्योंकि गाजर में विटामिन ए, बी, बी2, बी3, सी, डी, ई और के के साथ-साथ फाइबर जैसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ सेहतमंद रख सकते हैं।
मेथी एक गर्म तासीर वाली सब्जी है। क्योंकि मेथी के पत्तों में फोलिक एसिड, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, बी, बी3, सी, और ई, फाइबर और फाइटोएस्ट्रोजन होता है। जो शरीर को अंदर से हेल्दी और गर्म रखने में मददगार हो सकता है।
प्रिय पाठकों यदि आप सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में लेख में बताई गई इन 4 सब्जियों को बना सकते है। क्योंकि यह सब्जी बॉडी को गर्म रखने के साथ साथ खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इन सब्जियों को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Sahjan Paratha Recipe: सर्दी में हेल्दी खाना चाहते है, तो बनाएं सहजन का परांठा, जानें कैसे?
Bajra Idli Recipe: सर्दी में बनाएं पोषण से भरपूर बाजरा इडली, जानें बनाने की आसान विधि
Kaju Malpua Recipe: सर्दी में मीठा खाने का शौक है तो ट्राई करें काजू मालपुआ, जानें विधि
Almond Soup Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं बादाम का सूप, जानें बनाने का तरीका
Rice Samosa Recipe: सर्दी का डबल मज़ा लेना हैं तो बनाएं राइस समोसा, जानें बनाने की विधि
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)