Home / सेलेब्रिटीज़ / कैसे लगते है आपके पसंदीदा कलाकार आज?
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, हर साल नए कलाकारों का स्वागत करती है। इसके बावजूद भी, हम पुराने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की फिल्में देखना पसंद करते हैं। इन कलाकारों ने इतनी सारी यादगार फिल्में करी हैं, की आज भी लोगों को इनकी फिल्में देखना बहुत अच्छा लगता है।
अपनी फिल्में, जिन्होंने बॉलीवुड को कई बार परिभाषित किया, के अलावा ये कलाकार आज भी अपनी लुक्स, चार्म और ग्रेस के साथ अपने फ़ांस के दिलों पर राज करते हैं। आए देखते हैं कुछ लोकप्रिय कलाकारों को, जो उम्र के साथ और भी अच्छे दिखने लगे हैं-
Table of Contents
चाहे वो पुरस्कार समारोह हो या फिर कोई अन्य इवेंट, रेखाजी हमेशा अपनी सुंदरता से हमे दंग कर देती हैं! सुन्दर कांजीवरम साड़ियां पहनकर,रेखाजी आज भी उतनी ही सुन्दर और सुशोभित लगती हैं। कई वर्ष बाद, रेखाजी ने IIFA 2018 में परफॉर्म किया था। उनकी परफॉरमेंस इतनी अच्छी थी की कोई भी उनसे अपनी आँखें नहीं हटा पाया। बॉलीवुड के यंग अभिनेता-रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और अर्जुन कपूर-रेखाजी की परफॉरमेंस देखने के लिए, स्टेज के एकदम सामने ज़मीन पर बैठ गए थे!
कौन भूल सकता है ज़ीनत अमान का फिल्म ‘डॉन’ में गाना ‘ये मेरा दिल’? आप हैरान हो जायेंगे देखकर के यह सुन्दर अभिनेत्री आज कैसी लगती है!
गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी, शबाना आज़मी, आज भी अपनी पर्फॉर्मन्सेस से हमें अचेत कर देती हैं। 2017 में, शबानाजी को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था फिल्म ‘नीरजा’ के लिए। इस फिल्म में, शबानाजी ने सोनम कपूर अहूजा की माँ का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक यंग एयर होस्टेस, नीरजा भनोट की असल ज़िन्दगी पर बनायीं गयी थी।
‘मैंने प्यार किया’ से ‘बजरंगी भाईजान’ तक, सलमान का बॉलीवुड का सफर बहुत ही बेहतरीन रहा है। आज भी लड़कियाँ सलमान के लिए दीवानी हैं। 52 साल की उम्र में, सलमान खान आज भी भारत के सबसे योग्य वरों में गिने जाते हैं।
बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान, उम्र के साथ और भी अच्छे लगने लगे हैं। आज भी, जो भी अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में आती है, वह यह सपना लेकर आती है की उसे एक बार ‘किंग ऑफ़ रोमांस,’ शाहरुख खान, के साथ काम करने का मौका मिले।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आमिर खान, साल में सिर्फ एक फिल्म करते हैं। लेकिन उनकी हर फिल्म देखने लायक होती है। फिल्मी जगत में शायद आमिर अकेले अभिनेता हैं जो, 43 की उम्र में, एक यंग इंजीनियरिंग विद्यार्थी का किरदार निभा सकते थे फिल्म ‘3 इडियट्स’ में। आमिर की अगली फिल्म, ‘थग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ जो की 8 नवंबर 2018 को रिलीज़ हो रही है, को देखना मत भूलना!
अगर फिल्मी जगत में एक अभिनेता है जो की अपनी उम्र को मात दे रहे हैं, तो वह है अनिल कपूर! अनिल को देखकर कोई भी नहीं कह सकता की वह 61 साल के हैं!
चाहे वो ड्रग्स हो, शराब हो या फिर अनगिनत अफेयर्स हो-संजय ने ये सब किया है और इसके अलावा बहुत कुछ किया है। संजय दत्त की ज़िन्दगी के बारे में और जानने के लिए, फिल्म ‘संजू’ ज़रूर देखें।
फिल्म ‘दिल से’ मैं अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री, मनीषा कोइराला ने जून 2018 में फिल्म ‘संजू’ के साथ, बॉलीवुड में अपना कमबैक किया था।
सूत्र: Bdnow24.com, Bollywood Bubble, Bollywood Hungama, Cinestaan, Filmfare, IMDb, India.com, Livemint, Masala, MensXP.com, Pinterest, The Economic Times, Times of India, Wikipedia, Yahoo News India, Zee News, trends sea, lightscamerabollywood.
COMMENTS (0)