Home / Uncategorized / मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी की प्रेम कहानी
जब नीता और मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी ने अपनी बचपन की साथी श्लोका मेहता से सगाई की तो किसीको कोई हैरानी नहीं हुयी। आकाश और श्लोका एक ही स्कूल में पढ़े हैं और एक दुसरे को सालों से जानते हैं।
आकाश और श्लोका ने गोवा के एक रिसोर्ट में बहुत धूम-धाम से सगाई की। आकाश की जुड़वाँ बेहेन ईशा अम्बानी ने अपनी होनेवाली भाभी का तहे दिल से स्वागत किया।
दोनों परिवार एक दुसरे को सालों से जानते हैं। ईशा अम्बानी और श्लोका की बहन दिया स्कूल में एकसाथ थे और श्लोका उनकी सबसे अच्छी सहेलियों में से एक हैं। सगाई करके आकाश और शोल्का ने अपने रिश्ते पर एक ऑफिसियल मौहर लगाई है। आकाश और श्लोका की शादी इस साल के अंत में दिसंबर में होगी पर उसकी तारीख़ अभी तय नहीं हुयी।
गोवा की पार्टी के बाद मुंबई में एक शानदार पार्टी हुयी। इस सगाई में बॉलीवुड की बहुत सी मशहूर हस्तियां शामिल हुयीI शाहरुख़ खान, गौरी खान, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ और करन जौहर भी वहां मौजूद थे।
अपनी बहु का स्वागत करते हुए नीता अम्बानी ने एक बहुत ही खूबसूरत कविता सुनाई।
हमारी तरफ से उनके पूरे परिवार को ढेर साड़ी शुभकामनाएं!
चित्र श्रोत: hindustan times, ndtv, news18, mid-day, dna india, indian express,
COMMENTS (0)