Home / Food waste prevention / Food Waste Prevention: इन 5 तरीकों से कम होगी खाने की बर्बादी!
आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इंसानों के सामने सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है खाने की बर्बादी (Food Waste)। एक अनुमान के अनुसार पूरी दुनिया में तैयार किए जाने वाले खाने का एक तिहाई हिस्सा बर्बाद हो जाता है। खाने के बर्बाद होने का मतलब सिर्फ़ खाना बर्बाद होना ही नहीं है, यह पैसों, पानी, ज़मीन, ऊर्जा और परिवहन साधनों की भी बर्बादी है।

पिछले साल भी भारत का ग्लोबल हंगर इंडेक्स था बेहद ख़राब
ग्लोबल हंगर इंडेक्स रैंकिंग के अनुसार 2021 में भूखमरी में भारत का स्थान 101 रहा, जोकि बेहद चिंताजनक बात है। इसका सीधा-सा मतलब ये हुआ कि भारत में आधी आबादी अभी भी ऐसी है, जो बिना भोजन के अपने दिन गुजार रही है। 2020 में भी भारत को 107 देशों की सूची में 94 वां स्थान मिला था। जबकि 2019 में भारत 102वें स्थान पर था।
ऐसे में सिक्के का दूसरा पहलू ये भी है कि एक तरफ जहां खाने को कुछ नहीं है, वहीं दूसरी तरफ कई लोग खाना बर्बाद करते हैं। जाने-अंजाने में ज्यादातर लोगों के घरों में खाना बर्बाद होता है। ऐसे में हम इन 5 तरीकों से भोजन की बर्बादी से बच सकते है (5 Ways to Avoid Wastage of Food)। तो आइए जानते हैं क़ि कैसे रोकी जा सकती है खाने की बर्बादी (Wastage of Food)।
Table of Contents
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते है। जोकि गलत बात है, अगर आप सच में खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन (Food Waste Management) के हिसाब से चलना चाहते है, तो घर में आज ही एक लिस्ट बनाइए और उसके आधार पर ज़रूरी सामान की ही समझदारी से खरीदारी कीजिए।
एक और बात ये है कि जब भी आप अगली बार खरीदारी करने जाएं तो अपने घर में देखें कि पिछली बार का लाया हुआ पूरा सामान ख़त्म हुआ है कि नहीं। यदि आप इन छोटी-मोटी चीजों को आज से ही फॉलो करना शुरू कर देंगे, तो निश्चित ही भोजन की बर्बादी की रोकथाम (Food Waste Prevention) अच्छे से कर पाएंगे।
हर किसी के मन में सवाल रहता है कि घर पर भोजन की बर्बादी को कैसे कम कर सकते है (How to Reduce Food Waste)। यदि आप खाने को ढंग से स्टोर नहीं करते है तो बहुत सारा खाना बर्बाद हो जाता है। कई लोगों को ये पता ही नहीं है कि फलों को कैसे स्टोर करना है और सब्जियों को कैसे। इस कारण या वे पहले ही पक जाती हैं और कुक किए जाने से पहले ही सड़ने भी लगती है।
उदाहरण के लिए- टमाटर, लहसुन, आलू, प्याज और खीरे को कभी भी फ़्रिज में नहीं रखने चाहिए। इन्हें आप किचन में सामान्य रूप से भी रख सकते है।
जैसे- हरी पत्तियों वाली सब्ज़ियों और धनिया वगैरह को पानी में डुबोकर रखा जा सकता है। अगर आपको लगता है कि ब्रेड को समय पर नहीं खा पाएंगे, तो उसे फ्रीज़ में भी रख सकते है।
अपने दोस्तों या ऑफ़िस के सहयोगियों के साथ किसी रेस्तरां में जाकर लंच करना आपको काफी पसंद होगा। मगर यह खर्चीला भी है और (Food Waste) खाने की बर्बादी को भी बढ़ा देता है। अगर आपके पास सुबह समय नहीं होता है तो पहले ही रात को बचे खाने को छोटे डब्बों में रखकर फ्रीज़ कर लें। इस तरह से आपके पास सुबह पहले से बना घर का खाना उपलब्ध हो जाएगा।

(Reduce Food Waste at Home) घर पर खाने की बर्बादी को कम करने का सबसे आसान तरीका है घर में फ्रीज़र रखना। आप कई तरह के भोजन को फ्रीज़र में रख सकते है। उदाहरण के लिए सलाद में इस्तेमाल होने वालीं हरी और मुलायम सब्ज़ियां फ्रीज़र के सेफ़ बैग में रखी जा सकती हैं। ताकि आप बाद में उन्हें इस्तेमाल कर सकें।
हालांकि धनिया वगैरह को काटकर, लहसुन और ऑलिव ऑइल में मिलाने के बाद आइस क्यूब ट्रे में रखकर स्टोर कर सकते हैं ताकि बाद में सब्ज़ी या जूस में मिलाने में सुविधा हो। साथ ही बचे हुए खाने, सूप वगैरह को भी आप फ्रीज़ कर सकते हैं। इससे आपको जब ज़रूरत होगी, घर का बना स्वास्थ्यवर्धक खाना उपलब्ध होगा।
आमतौर पर देखते है कि लोग बचे हुए भोजन को कचरे में फेंक देते है। अगर आपके खाने की प्रतिदिन बर्बादी हो रही है, तो आप इस बचे हुए भोजन का सही इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही आज से ही आप बचे हुए खाने से प्रतिदिन कंपोस्ट भी तैयार करना शुरू कर दें।
जैसे- बचे हुए खाने, छिल्कों वगैरह को आप गमलों में लगाए पौधों को ऊर्जा देने में इस्तेमाल कर सकते है। सभी के पास इतनी जगह नहीं होती कि घर के बाहर कंपोस्टिंग सिस्टम लगा सकें। लेकिन अब ऐसे रेडीमेड सिस्टम उपलब्ध है, जो कम जगह लेते हैं। घर के बाहर लगने वाला कंपोस्टर कुछ लोगों के लिए तो ठीक है, जिनके पास बड़े गार्डन हैं। लेकिन शहरों में रहने वाले लोगों या फिर जिन्होंने घर में छोटे पौधे लगाए हैं, उनके लिए काउंटरटॉप कंपोस्टर ठीक रहेगा।
प्रिय पाठकों उम्मीद है कि खाने की बर्बादी (Food Waste) को रोकने के लिए इस आर्टिकल से लगभग सभी जानकारियां मिल गई होगी। यदि आप भी अपने घर में खाने की बर्बादी से परेशान है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। और अपने परिवार व दोeस्तों के साथ इसे शेयर कर उन्हें भी जागरूक करने की अपनी जिम्मेदारी निभाएं। साथ ही हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह भी पढ़ें: खाद्य पदार्थ जिन्हें आप फ्रीज़ कर सकते हैं
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)