Search

Home / Food And Drink Recipes / देखिए कैसे इस लड़की ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी चॉकलेट

देखिए कैसे इस लड़की ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी चॉकलेट

Marketing Team | February 24, 2022

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद होगा। किसी की पसंद गुलाब जामुन, किसी की पेस्ट्री तो किसी को गाजर का हलवा पसंद आता हैं । जब आपको यह चीज खाने को मिल जाए तो क्या ही कहना!

मीठी चीजें खाने की कभी कोई सीमा नहीं होती हैं। बशर्ते आप क्या खा रहे हों. आपमें से हर आदमी ने कभी ना कभी छोटी या फैमिली पैक वाली चॉकलेट खाईं होगी। लेकिन आपने कभी देखा हैं! XXXL या 3 से 4 फीट की चॉकलेट बनते और खाते हुए?

नहीं ना तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं दुनिया की सबसे बड़ी चॉकलेट बनाने वाली लड़की से। जो इस समय पुरे इंटरनेट पर अपनी चॉकलेट बनाने की वजह से फेमस हो गई हैं। जिसके बाद इस चॉकलेट ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं।

Dreamstime S 8777592

 

यहां देखें पूरा वीडियो https://www.instagram.com/ya_kushat_hochu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5db5d262-7844-45e4-bc84-0336ecb89a25

 

आखिर कौन हैं ये लड़की?

इंस्टाग्राम यूजर @ya_kushat_hochu द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में आप दुनिया की सबसे बड़ी चॉकलेट बनाते हुए देख सकते हैं।वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि लड़की एक बड़ा डब्बा लाती हैं। जिसमें आप साफ से देखेंगे कि वह किसी प्लास्टिक से लपेट रही हैं।और बाद में ढेर सारी चॉकलेट पिघलाकर डब्बे में डाल देती हैं। उसके बाद लड़की कुछ क्रीम लेकर उसमें मिला रही हैं। जिसके बाद वह एक परत डालती हैं। फिर स्वाद के लिए इसमें मूंगफली के साथ कारमेल मिलाती हैं। और फिर से एक परत जोड़ने के बाद दोबारा वह चॉकलेट को आखिरी परत के साथ इसे खत्म कर देती हैं। जब चॉकलेट बन जाता हैं तो उसे बीच से तोड़ती हैं। और अपने फॉलोवर्स को दिखाने लगती हैं।

Dreamstime S 63889373

 

जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया हैं। तब से 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया हैं। 80 हज़ार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और साथ में सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स भी किया हैं। एक यूजर ने लिखा, “हम इस चॉकलेट को 5 साल तक बैठकर खा सकते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हैं “वाह, क्या अद्भुत हैं। साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा हैं ‘बहन, आपने जो किया हैं उससे मुझे प्यार हो गया हैं, लेकिन गरीबों, भूखों, प्यासों मुझे भी खिलाओ, अकेले मत खाओ वरना पाप लगेगा।

आप दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट के बारे में क्या सोचते हैं या फिर कभी आप भी इससे बड़ा चॉकलेट बनाने की कोशिश करेंगे। कृपया कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Marketing Team

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *