Search

Home / News Stories / गरुड़ पुराण में इसकी सज़ा नहीं “फांसी” है! रबड़ी-गोलगप्पा खाने पर यूजर

rabri golgappa

गरुड़ पुराण में इसकी सज़ा नहीं “फांसी” है! रबड़ी-गोलगप्पा खाने पर यूजर

Marketing Team | March 24, 2022

गोलगप्पे (Golgappe) या पानी पुड़ी (Pani Puri) का नाम सुनते ही आप सभी के मुंह में पानी आ जाता होगा। आप में से हर किसी ने तरह-तरह के गोलगप्पे का लुफ्त तो जरूर उठाया होगा। लेकिन आपने कभी रबड़ी-गोलगप्पे (Rabri Golgappe) का स्वाद चखा है? यदि नहीं चखा है, तो आईये बताते है कि आज कल सोशल मीडिया पर तेजी से रबड़ी-गोलगप्पा का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है!

rabri golgappa

 

 

इंस्टाग्राम पर मशहूर फ़ूड ब्लॉगर गौरव वसन द्वारा youtubeswadofficial पर अपलोड किए गए इस अनोखे रबड़ी-गोलगप्पे को आप साफ-साफ देख सकते है,  कैसे गोलगप्पे में रबड़ी के साथ-साथ लाल और हरी चटनी डाली गई है। बाद में चैरी और पिस्ता बादाम डालकर गौरव वसन को खाने के लिए दे दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने यूजर से पूछा – क्या आप रबड़ी वाला गोलगप्पा खाना पसंद करेंगे?

Rabri

यहां देखें वीडियो:-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)


जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसे 272K व्यूज मिल चुके है। 16.2K से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके है। एक यूजर ने लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा हुआ मैं “अंधा” हूं! वही अनुज चौहान नाम के यूजर ने लिखा- खुदा के वास्ते ऐसा काम ना करो”..। वही विशाल नाम के यूजर ने लिखा- यार ये खाने के साथ क्यों ऐसा करता है..! असली इंडिया का टेस्ट चला जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- गरुड़ पुराण में इसकी सज़ा नहीं “फांसी” है!

2

 

आपने इस रबड़ी-गोलगप्पे के बारे में शायद पहली बार सुना होगा। और आप इसे अपने घर पर बनाने की भरपूर कोशिश भी करेंगे। उम्मीद है BetterButter पर ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। साथ ही इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करें और अपनी कीमती राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

इस तरह के वीडियो पहली बार वायरल नहीं हुए है। इससे पहले भी फ़ूड ब्लॉगर ने “गुलाब जामुन परांठा” का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वाहवाही बटोरी थी। बाद में कई यूजर ने उन्हें ट्रोल भी किया था। तो देखिए “गुलाब जामुन परांठा” वाली वीडियो और आर्टिकल।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *