Home / Uncategorized / 10 आसान पेरेंटिंग टिप्स
हर माँ-बाप में एक कॉमन बात होती है – अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर जाना | सब अपने बच्चों से उतना ही प्यार करते है | किसी माँ-बाप की किसी दूसरे माँ-बाप से तुलना करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि मकसद सिर्फ एक है -अच्छे माँ-बाप बनना |
वैसे तो कहा जाता है की एक बच्चे के जन्म के साथ माँ-बाप का भी जन्म होता है और हम बहुत सी चीज़ें करते-करते सीखते हैं लेकिन कुछ पेरेंटिंग टिप्स आपको हमेशा याद रखनी चाहिए-
Table of Contents
अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा ऊँची आवाज़ में ना बात करें तो आप भी चीखने-चिल्लाने से दूर रहे| बच्चे इतनी जल्दी उतावले क्यों हो जाते है ? तो आप भी सब्र रखें | कहने का मतलब इतना है कि एक बच्चा अपने माँ-बाप का प्रतिबिम्ब (रिफ्लेक्शन) होता हैं | जो आप करोगे वैसा ही वो सीखेगा |
उसकी भावनाएं, उसकी बातें, उसकी चंचलता, उसकी सोच और उसकी सलाह की कदर करें |
चाहे आप उसे उसकी हर मुँह-मांगी चीज़ ना दे पाए लेकिन प्यार तो बेशुमार हैं | अच्छी बातों पर उसकी सराहना और उसके गले में अपनी बाहों का हार हमेशा रखें |
बच्चों को किया गया प्रॉमिस कभी ना तोड़े | अगर कुछ बोला है तो उस पर अमल करें | और अगर किसी वजह से नहीं कर पाते है तो उससे माफ़ी मांगे और सुलह करें |
जानते है वो बच्चे की बनायी हुयी गाय, बकरी की तरह लग रही हैं पर उसे प्रोत्साहन दें | हाथी पिंक रंग का नहीं होता लेकिन इमेजिनेशन में तो कुछ भी हो सकता हैं | सवाल करें और उनके बेतुके सवालों का भी जवाब देने की कोशिश करें |
बच्चे के अच्छे और दिल से किये काम की सराहना करें इससे उसका आत्मविश्वास और मनोबल दोनों बढ़ेंगे |
उसकी चीज़ो पर ध्यान दें | घर में, स्कूल में और बाहर क्या चल रहा हैं -एक अच्छे माँ-बाप को पता होना चाहिए |
थोड़ा सख्ती से, थोड़ा न्याय से और बहुत सारे प्यार से अनुशासन बनाये रखें | बच्चे के व्यवहार पर काम करें | एक सारिणी (timetable) बना दीजिये जिसमे खेल, पढाई और आराम-सबका एक समय हो |
साथ समय बिताने, कुछ अच्छी और मजेदार एक्टिविटीज बच्चे के साथ करने से उसे लगेगा की मैं इम्पॉर्टन्ट हूँ | क्योंकि दुनिया के किसी भी बच्चे को हज़ारो खिलोने दें दो लेकिन माँ-बाप का वक्त ना दो तो सब बेकार हैं |
कहते हैं पाजिटिविटी ही पाजिटिविटी को जन्म देती हैं | अच्छा सोचें अच्छा होगा | एक पॉजिटिव नजरिये से ही आप अपने बच्चे को एक सही रास्ता दिखा सकते हैं |
चित्र स्त्रोत -better parenting.com,janta ka reporter, the champa tree, closer,british council,the conversation,zen parents,working mother,treebo
COMMENTS (0)