Home / Uncategorized / बॉलीवुड की 5 बेटी और पिता की जोड़ियां
जैसा हम सब जानतें हैं की एक पिता और बेटी की बीच का रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। अगर हम बॉलीवुड की बात करें तो वहाँ भी हमें ये रिश्ता बहुत ही ख़ास नज़र आता है। बेटियां अपने पिता की बनायीं हुई छवि को बरक़रार रखने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं और काफी हद तक वो छवि बनी हुई भी है। तो आइये आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही पिता और बेटी की जोड़ियों के बारे में कुछ जानते हैं।
Table of Contents

वैसे तो शक्ति कपूर ने अपने नकारात्मक किरदार से सभी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। यही कारण है कि लोग उन्हें एक विलन की तरह देखते है। लेकिन अगर हम उनकी आपसी जीवन की बात करें तो उन्होंने एक पिता की रूप में अपनी बेटी श्रद्धा को बहुत प्रेरित किया है। श्रद्धा भी पिता के लिए अपने प्यार को दिखाने के लिए उनके साथ की अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती है। श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन अदाकारा होने की साथ साथ एक मशहूर सिंगर भी है।
सोनम कपूर और अनिल कपूर अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। दोनों ही अपने स्टाइलिश लुक पर बहुत ध्यान देते हैं। इन दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की स्टाइलिश बाप बेटी की जोड़ी के नाम से जाना जाता है।
शत्रुधन सिन्हा अपने अंदाज को लेकर काफी प्रचलित है। सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। समय की साथ ही वो भी अपने पिता की तरह हमेशा चर्चित रहीं। चाहे वो इनकी शेयर की हुई कोई तस्वीर हो या फिर कोई टी वी इंटरव्यू, इनकी जोड़ी देखते ही बनती है।
महेश भट्ट बॉलीवुड में अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए प्रचलित हैं। आलिआ भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी। इन्होने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्म से की थी। और कम समय में युवाओं के दिल की धड़कन भी बन गयी है। ये अभिनय के साथ साथ सिंगिंग भी करती है।
जैसा की हम सब जानते हैं कपूर बहनें अपने पिता की बहुत करीब है। रणधीर कपूर ने एक से एक यादगार फिल्में दी है। इनकी दोनों बेटियों का भी बॉलीवुड में जलवा रहा है।
चित्र श्रोत : Huffpost india, DNA India, youtube,
COMMENTS (0)