झड़ना आजकल की सबसे बड़ी समस्या है। ये तो सभी जानते हैं की बाल झड़ने का मुख्य कारण जीन्स है पर ऐसे और भी बहुत सारे कारण हैं जिनकी वजह से बाल झड़ते हैं। पर आपक बिलकुल चिंता न करें क्यूंकि चिंता करने से बाल और झड़ते हैं। बल्कि आप कुछ आसान घरेलु नुस्खों से बालों का झड़ना कम कर सकती हैं।
बालों को झड़ने से रोकने के घरेलु नुस्खे-
# 1. लहसुन की कलियाँ:
कैसे इस्तेमाल करें-
7-8 लहसुन की कलियों को ओलिव ऑयल के साथ पीस लें।
इसे अपने बाल की जड़ों में लगायें।
इसे रात भर के लिए छोड़ दे और सुबह हेयर वाश कर लें।
# 2. आंवला हेयर मास्क:
कैसे इस्तेमाल करें-
आंवला का जूस / पाउडर लें और उसमे निम्बू का रस मिलाएं।
इसे स्कैल्प पे लगाएं और सूखने दें।
बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
# 3. मेथी कंडीशनिंग:
कैसे इस्तेमाल करें-
मेथी के पाउडर में नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाएं।
30 मिनट तक मसाज करें और फिर 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
शैम्पू से बालों को धो लें।
# 4. केले का हेयर मास्क:
कैसे इस्तेमाल करें-
पके केले में एवोकाडो और नारियल का तेल मिलाकर पीस लें।
इसे अपना बालों पे लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
बालों को शैम्पू से धो लें।
# 5. आलू का रस
कैसे इस्तेमाल करें-
आलू को कद्दूकस करें और उसे निचोड़कर 1.5 कप रस निकाल लें।
इसमें एक अंडे का पीला भाग , शहद और पानी मिलाएं।
इसे अपने बालों में लगा के 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
बालों को शैम्पू से धो लें।
हमें बताएं की इनमे से कौन सा नुस्खा आपके लिए लाभदायक हुआ और अगर आप इससे जुड़े कुछ अन्य नुस्खों को जानते हैं तो उन्हें हमारे साथ शेयर कीजिये !
कवर इमेज : www.rewardme.in
Ankita Kumari
COMMENTS (0)