Home / Women Health / 5 टेस्ट जो हर महिला को 30 साल की उम्र के बाद करवाने चाहिए
परिवार की नींव यानि महिलाएं, क्या अपना ध्यान रख पाती हैं?
शायद नहीं।
जी हां परिवार के हर सदस्य की जरूरत का ध्यान रखना यानि उनकी सेहत, खान-पान और बच्चों की पढ़ाई की सारी जिम्मेदारी को अपना फर्ज मानने वाली महिलाएं खुद अपनी सेहत के बारे में इतनी सजग नहीं होतीं। शायद मैं भी अपने घर, पति और बच्चों की देखभाल में इतना खो गई हूं कि अपनी सेहत की ओर ध्यान ही नहीं दे पाती थी।
हाल ही में मुझे पता चला की ढलती उम्र के साथ शरीर में कई बीमारियां भी हो सकती हैं और महिलाओं को 30 साल की उम्र के बाद यह 5 टेस्ट ज़रूर करवाने चाहिए –
Table of Contents
रोज़ाना हम अपने शरीर और चेहरे पर अनेक प्रकार की क्रीम और मेकअप का सामान इस्तेमाल करते हैं। इनमे से कुछ चीज़ों का त्वचा पर दुष्प्रभाव भी पद सकता है। इसलिए स्किन कैंसर टेस्ट ज़रूर करवाएं।
30 वर्ष की उम्र के बाद नियमित बीएमआई यानि बॉडी मास इंडेक्स चेक करना बेहद जरूरी होता है, इसलिए साल में एक बार बीएमआई जरूर करवाएं। बीएमआई से यह पता चलता है कि शरीर का वजन लंबाई के अनुपात में ठीक है या नहीं। महिलाओं का आदर्श बीएमआई 22 तक होता है। इससे अधिक बीएमआई मोटापे और कमजोर मसल्स का कारण बन सकता है।
डॉक्टरों का कहना है कि इस चेकअप के दौरान प्रसूतिशास्री आपकी ब्रेस्ट का और अंदरूनी चेकअप करती है जिससे समय रहते ब्रेस्ट में किसी भी तरह की गांठ का पता चल जाए और समय रहते समस्या का समाधान हो जाए।
इस टेस्ट में डॉक्टर आपके गर्भाशय ग्रीवा का निरिक्षण करता है और कैंसर के संकेत देखता है। मानव पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) इंफेक्शन में भी पैप स्मीयर ही काम आता है और यह यौन संचारित रोगों का पता लगता है।
आजकल सभी लोग लैपटॉप और स्मार्टफोन इतना देखते हैं की 30 की उम्र क बाद आपको एक बार आँखें भी चेक करवा लेनी चाहिए। देर तक मोबाइल स्क्रीन या लैपटॉप स्क्रीन देखने से आपकी आँखों पर गहरा असर पड़ता है और आँखें जल्दी कमज़ोर होती हैं।
तो देर किस बात की अगर आपकी उम्र भी 30 साल ज्यादा है तो आज ही अपने डॉक्टर से मिलकर ये टेस्ट करवाएं
चित्र स्त्रोत: natural society, ebacaberita, meteoweb.eu, rozvojovka.cz, performance wellness company, healthcare
COMMENTS (0)