Search

Home / Home Remedies / स्ट्रेच मार्क्स हटाने के 7 असरदार घरेलु नुस्खे (+ होममेड स्ट्रेच मार्क्स मास्क)

stretch marks hindi cover

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के 7 असरदार घरेलु नुस्खे (+ होममेड स्ट्रेच मार्क्स मास्क)

Priyanka Verma | March 7, 2018

ज़्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। आमतौर पर यह गहरे लम्बे घाव छाती, पेट और टांगों पर होते हैं और इनकी वजह से महिलाएं अपनी पसंदीदा कपडे नहीं पहन पाती। यह बहुत ही भद्दे लगते हैं। किसी भी बाजार में बनी क्रीम से घर का बना मास्क ज़्यादा असरदार होता है।  स्ट्रेच मार्क्स जाने में वक़्त ज़रूर लेते हैं लेकिन आपको कोई केमिकल ट्रीटमेंट करवाने की ज़रुरत नहीं।

अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाना चाहती हैं तो घबराने की कोई बात नहीं। स्ट्रेच मार्क्स को आप आसानी से कुछ घरेलु नुस्खों से कम कर सकती हैं-

1. विक्स वेपोरब

vicks stretch marks

विक्स वेपोरब में कई आवश्यक तेल होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मदद करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: अपनी त्वचा पर रात को सोते समय विक्स लगाइये और उसपर क्लिंग व्रैप (cling wrap) लगा दीजिये। इसे रातभर लगे रहने दीजिये।

 

2. कॉफ़ी स्क्रब

coffee scrub stretch marks

कॉफ़ी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: थोड़ी सी कॉफ़ी को पानी के साथ पीस लीजिये और इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाइये और उँगलियों को गोल-गोल घुमाकर 3-5 मिनट मसाज कीजिये और धो दीजिये।

 

3. दही और हल्दी

turmeric yogurt stretch marks

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और त्वचा का रंग हल्का करनेवाले तत्व होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: एक चमच हल्दी को एक चमच दही में मिला लीजिये और स्ट्रेच मार्क्स पर लगा दीजिये। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दीजिये।

 

4. आलू का रस

potato juice stretch marks

आलू में कई मिनरल और विटामिन होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: एक आलू का रस निकाल कर उसे स्ट्रेच मार्क्स वाली त्वचा पर लगा दें. 15-20मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें।

 

5. बादाम का तेल

almond oil stretch marks

बादाम के तेल में विटामिन इ और कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: 1-2 चमच बादाम के तेल में कुछ बूँदें किसी भी आवश्यक तेल (essential oil) की मिला लें और उसे थोड़ा सा सेक लें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगा कर मसाज कर लें।

 

6. खीरा और नीम्बू का रस

lemon cucumber stretch marks

खीरा त्वचा को ठंडक देता है और नीम्बू का रस त्वचा के घाव भरता है।

कैसे इस्तेमाल करें: खीरा और नीम्बू का रस मिला लें और उसे अपनी त्वचा पर लगा लें। इसे सूखने दें। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

 

7. होममेड स्ट्रेच मार्क्स मास्क

homemade stretch marks mask stretch marks

होममेड स्ट्रेच मार्क्स मास्क में अंडा, नीबू का रस, बादाम पेस्ट और ओटमील हैं जो त्वचा में खिचाव लातें हैं और त्वचा को पोषण देते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: होममेड स्ट्रेच मार्क्स मास्क बनाने के लिए 2 अण्डों का पीला भाग फेंट लें, उसमे 1 चमच नीम्बू का रस, 2 चमच बादाम का पेस्ट और 2 चमच ओटमील मिला लें। अब इस मास्क को स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें और सूखने दें। धोते समय पानी से हल्का-हल्का रगड़ लें।

किसी भी नुस्खे को कुछ दिन निरंतर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स हलके हो जायेंगे। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स हटाने की कोई घरेलु विधि जानती हैं तो हमारे साथ ज़रूर शेयर करें।

चित्र स्त्रोत: central readers, stylecraze, youtube, the health site, healthline, askonyeka, NDTV food, ricky’s beauty guide

Priyanka Verma

BLOG TAGS

Home Remedies

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *