Home / Women Health / गर्मियों में अवॉयड करें यह 7 खाद्य पदार्थ
हाय गर्मी ! हाय गर्मी ! अभी तो मई नहीं आया फिर भी दोपहर के समय घर से निकलना किसी आफत से कम नहीं | चलो थोड़ी शॉपिंग करने निकल भी गए लेकिन ये क्या आप आइस क्रीम खा रहे है? जानते हैं इतनी गर्मी में आइस–क्रीम ही तो खाते हैं लेकिन आप नहीं जानते कि गर्मियों में आइस–क्रीम बिलकुल नहीं खानी चाहिए क्योंकि ये शरीर को अंदर से गरम करता हैं | चौंक गए ?
हमें आपकी फ़िक्र हैं तो जानिये कौन-कौन से खाद्य पदार्थो से गर्मियों में दूर रहे-
Table of Contents
खाने में मसाले ना हो तो सब कुछ फीका लगता है लेकिन जितने मसाले डालोगे उतनी ही शरीर में गर्मी पैदा होगी | चाहे मिर्चो हो या अन्य मसाले जैसे लॉन्ग और दालचीनी, गर्मियों के इन चंद महीनो में इन्हे कम खाएं क्योंकि ये आपका मेटाबोलिज्म बढ़ाते हैं और आपके द्वारा लेने वाली सभी ठंडी चीज़ो का असर कम करते हैं |
ऑफिस जाने वाले सभी लोग बिना चाय या कॉफी के नहीं रह सकते लेकिन कुछ समय के लिए 4 कप की जगह 2 तो कर सकते हैं | क्योंकि कैफीन आपके शरीर में अधिक गर्मी करता है और आपका स्वास्थ्य भी खराब करता हैं | इसकी जगह आइस–लेमोनेड ले | दिमाग को ठंडा रखेगा |
बर्गर, पिज़्ज़ा, फ्रेंच फ्राइज, पकोड़े और बहुत सी तली हुई चीज़े गर्मियों में आपकी पाचन शक्ति खराब करती हैं और फ़ूड पोइज़निंग का भी डर रहता है |फिर भी अगर आपको पकोड़े खाने हैं तो उन्हें बेक करके खाएं |
माना कि ड्राई फ्रूट बहुत हेअल्थी होते हैं लेकिन गर्मियों में इनका एक दम उल्टा असर होता हैं | कारण बिलकुल सिंपल हैं – शरीर को अत्याधिक गर्मी देते हैं |
बाहर से कोल्ड ड्रिंक या आइस–क्रीम चाहे कितनी ठंडी हो लेकिन उनकी तासीर गर्म होती हैं | ये शरीर को गर्मी से बचाने कि बजाय पेट में गर्मी करते हैं |
बहुत सा माँसाहारी खाना जैसे अंडे, मीट, प्रॉन्स, क्रैब आदि आपके शरीर की गर्मी को और बढ़ाते हैं तो बेहतर हैं सिर्फ कुछ समय के लिए इन्हे ना खाएं |
फलों का राजा – जो आता ही गर्मियों में हैं | लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से बहुत से नुक्सान भी कर जाता है, जैसे शरीर पर दाने होना या फिर ज्यादा पसीना आना |बच्चों को आम खाने से रोकना मुश्किल है लेकिन आप उन्हें समझा सकते हैं|
चित्र स्त्रोत-एनडीटीवी, वीनो योर ड्रीम्स, कोर फोकस, डेली हेअल्थी पोस्ट, ग्राफ़िक ऑनलाइन, कॉफ़ी क्लब, ओएसिस एक्सप्रेस
COMMENTS (0)