Home / Home Remedies / बर्तनों से चिकनाई हटाने के घरेलु नुस्खे
कई बार खाना बनाते वक़्त हमारे बर्तनों मे चिकनाई आ जाती है और इसे हटाने के लिए हम महंगे–महंगे क्लीन्ज़र का उपयोग करते हैं। ज्यादातर महिलाएं किचन के बर्तनों की सफाई को लेकर बहुत सचेत रहती हैं ताकि कहीं उन बर्तनों में मौजूद कीटाणु हमारे खाने में न चले जाएँ। क्या आप जानते हैं की कुछ घरेलु नुस्खे अपनाकर आप आसानी से अपने बर्तनों की चिकनाई को हटा सकते हैं।
कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे जिनसे हम आसानी से अपने बर्तनों को चमकदार बना सकते हैं–
Table of Contents
टोमेटो सॉस का इस्तेमाल आज तक हम बस खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते आये हैं पर अगर आपके बर्तनों में चिकनाई आ गयी हो और आप उसे साफ़ करना चाहते हों तो बर्तन पर टोमेटो सॉस लगाकर रात भर के लिए रख दें। सुबह उठते ही उसे अच्छी तरह रगड़कर पानी से साफ़ कर लें।
इमली बहुत ही लोकप्रिय क्लीनर है, इसका उपयोग अलग–अलग तरह की धातुओं को साफ़ करने में किया जाता है। पर अगर आपके बर्तन में चिकनाई आ गयी है और आप उसे हटाना चाहते हैं तो इमली के थोड़ा सा नमक मिलाकर कर बर्तन पर रगड़ें और फिर उसे पानी से धो लें।
पानी में थोड़ा सा वाइट विनेगर मिलाकर बर्तनों में रगड़ने से आसानी से चिकनाई दूर हो जाती है। और इसकी ख़ास बात यह है की ये बर्तनों को एकदम नए जैसा चमकदार बना देता है।
बेकिंग सोडा में थोड़ा सा सिरका मिलाकर इसे स्कॉच ब्राइट की सहायता से बर्तनों पर रगड़ें। बर्तनों को 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी की सहायता से अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से बर्तनों की चिकनाई हट जाएगी।
निम्बू के रस में सिट्रिक एसिड पायी जाती है जो बर्तनों की चिकनाई हटाने में बहुत मददगार है। बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट में निम्बू के रस को मिलाकर उससे बर्तन में अच्छी तरह घिसें और फिर बर्तन को पानी से धो लें। ऐसा करने से बर्तन पूरी तरह साफ़ हो जाता है।
चित्र श्रोत: India.com, keeper of the home, sugary kitchen, best herbal health, bigpmenstg.amsterdam, bobvila
COMMENTS (0)