Home / Uncategorized / दाग धब्बे हटाने के 7 घरेलु नुस्खे
यूँ तो यौवन अपने साथ कई रोमांचक अनुभव लेकर आता है परन्तु इसके साथ ही यह लाता है कई प्रकार के शारीरिक परिवर्तन, जिनमें से एक चेहरे पर होने वाले मुहासे भी है। आजकल मुहासों को हटाने के लिए बाज़ार में कई प्रकार के क्रीम, फेस वाश, पाउडर आ गए और ये काफ़ी कामगार भी सिद्ध हुए हैं मगर इनमें से कुछ साइड इफ़ेक्ट भी कर देते हैं। लेकिन जाते हुए मुहासे अपने साथ छोड़ जाते हैं दाग व धब्बे जो कि हमारी खूबसूरती को बर्बाद कर देते है। तो आइये आज हम जानते है कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे हम बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के अपने चेहरे को बनाये स्कार फ्री-
Table of Contents
गुलाब की पंखुड़ी को पीस कर दूध में मिला कर लगाने से दाग धब्बे तो हटते ही हैं साथ ही साथ चेहरे पर निखार भी आता है।
एलो वेरा का जेल निकाल कर उसे अच्छे से फेंट ले फिर उसे पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 10 मिनट छोड़ने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। एलो वेरा दाग धब्बे हटाने के साथ–साथ चेहरे पर चमक भी लाता है।
टमाटर भी दाग धब्बों को दूर करने में कारगर सिद्ध हुआ है। इसे बीच से काट कर दाग धब्बों पर रगड़े। ऐसा करने से चेहरे में निखार आता है।
2 चम्मच चन्दन पाउडर को गुलाब जल में मिला कर एक पेस्ट तैयार कर, चेहरे और गले पर नियमित रूप से लगाने से चेहरे पर निखार भी आता है और हम दाग धब्बों से निजात पा सकते हैं।
नीम्बू के रस को दाग धब्बों के जगह पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। नीम्बू के उपयोग के तुरंत बाद हमें धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए और अगर आ रहे हैं तो सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करना चाहिए ।
पपीता बहुत ही गुणकारी फ़ल है। इसमें मौजूदा एंजाइम त्वचा को गोरा बनाने के साथ साथ दाब धब्बों को भी हटाने में सहायता करता है। इसे उपयोग करने के लिए पहले पपीते को उबाल लें फिर उबालने के बाद इसे पीस लें। अब पिसे हुए पपीते को चेहरे पर लगाये और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है जो कि चेहरे को गोरा बनाने के साथ साथ दाग धब्बों को हटाने में भी सहायता करती है। इसे पीस कर इसका जूस बना लें, और इस्तेमाल करें।
तो आज ही इन नुस्खों का प्रयोग कर अपने चेहरे को बनाए दाग धब्बों से मुक्त और अगर आपके पास भी ऐसे कोई नुस्खें हैं तो आप भी हमारे साथ शेयर करें।
चित्र श्रोत :Notey, news track, lifealth, Images bazar, Trend crown, stylecraze
COMMENTS (0)