Home / Uncategorized / इरफ़ान खान के घर की कुछ झल्कियां
इरफ़ान खान बॉलीवुड की जाने माने हस्तियों में से एक है। फिल्म जगत में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें कई बार फिल्मफेयर अवार्ड और नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाज़ा गया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलाम बॉम्बे से की थी। 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी नवाज़ा गया।
हम आपको बता दें की इरफ़ान खान ने हाल ही में मुंबई में एक नया घर लिया है। वो बहुत ही कलात्मक स्वाभाव के है ये बात उनके इस घर के दृश्यों को देखकर साफ़ पता चलती है। वो बहुत ही सादगी प्रिय है। उन्होंने अपने घर को सफ़ेद और नीले रंगों की सहायता से समुद्री लुक देने का प्रयास किया है।
इरफ़ान खान इस घर में अपनी पत्नी स्तूपा सिकदर और अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। उनके इस घर को डिज़ाइन किया है डिज़ाइनर शबनम गुप्ता ने। यह घर 3670 स्क्वायर फ़ीट में बनाया गया है, जिसमें 4 बैडरूम और 5 बाथरूम हैं।
आइये हम आपको उनके घर की एक काल्पनिक यात्रा करवाते हैं-
Table of Contents
इन तस्वीरों को देखने पर आप नीले रंग के प्रति उनके प्यार का अंदाजा लगा सकते हैं। उन्होंने अपने पूरे हॉल को नीले रंगों से इस प्रकार सजाया है जैसे मानो कोई समुद्र का दृश्य हो। मनो वैज्ञानिकों की माने तो इस प्रकार का रंग दिन भर की थकान और चिंताओं से मुक्त होने का एक माध्यम है। इस हॉल में उन्होंने सिल्वर कलर्स की लाइट लगाई है जो की नीले रंग के दीवारों पर देखते ही बनती है।
इनके लिविंग रूम को देखते ही हमें भारतीय संस्कृति की झलक नजर आती है। साथ ही साथ फूलों के प्रति उनका प्यार भी देखने को मिलता है। दीवारों पर लगे चित्र और लकड़ी पर की हुई नक्काशी बहुत ही आश्चर्यजनक जान पड़ते हैं। घर में सफ़ेद बैकग्राउंड के साथ बहुत सी सुन्दर रंगों का प्रयोग किया गया है।
डाइनिंग स्पेस की तस्वीरों को देखने से हमें मिरर के प्रति उनका लगाव देखने को मिलता है । पूरी दीवार पर मिरर को लगाया गया है। कुर्सियों के कुशन्स भी नीले रंग के हैं। इसे देखते ही हमें एक सुकून का एहसास होता है। इसे साधारण और फॉर्मल लुक दिया गया है। ऐसा लग रहा है जैसे पूरे स्थान को चांदनी से नहला दिया गया हो।
इरफ़ान के बैडरूम का लुक देखने पर हमें दीवारों से लगी हुई एक छोटी सी लाइब्रेरी, बेड और एक सोफा सेट दिखाई देता है। लाइब्रेरी के बगल में रखी हुई रीडिंग चेयर देखते ही बनती है। खिड़की से लगा हुआ बड़ा सा कांच का पैनल अतिसुन्दर है। दीवारों पर की हुई कारीगरी बहुत ही खूसूरत दिखाई दे रही है। ये देखने वालों की नज़रों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। लाइब्रेरी स्पेस के बगल की खिड़की से जो प्राकृतिक नज़ारा दिख रहा है वो इनके बैडरूम की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।
चित्र श्रोत: The urban guide, scoopwhoop, houzz, Architectural Digest.
COMMENTS (0)