Search

Home / hindi recipe / Badam Halwa Recipe: हरतालिका तीज पर बनाएं स्पेशल बादाम हलवा, यहां जानें रेसिपी

कैसे बनाएं बादाम का हलवा

Badam Halwa Recipe: हरतालिका तीज पर बनाएं स्पेशल बादाम हलवा, यहां जानें रेसिपी

Marketing Team | सितम्बर 13, 2023

भगवान शिव और पार्वती को समर्पित ‘हरतालिका तीज व्रत’ की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। साथ ही इस व्रत के दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं व्रत रखकर पूजा अर्चना करती है।

 

Badam Halwa Recipe

 

साथ ही आप हरतालिका तीज पर आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए ‘बादाम हलवा’ का भोग लगा सकते है। क्योंकि बादाम का हलवा बनाना काफी आसान है और ये हलवा खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। तो आइये जानते है कैसे बनाते है हरतालिका तीज पर बादाम हलवा की रेसिपी

कैसे बनाएं बादाम हलवा की रेसिपी (How to Make Badam Halwa Recipe)

सामग्री:

  • बादाम- 300 ग्राम
  • दूध- 100 मिली
  • घी- 100 ग्राम
  • चीनी- 100 ग्राम
  • केसर- 1 चुटकी
  • चांदी का वर्क- थोड़ा
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच

बादाम हलवा बनाने की आसान विधि:

  • इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने के लिए बादाम को रात भर भिगोकर रख दें।
  • अब बादाम का छिलका निकाल लें।
  • इसके बाद मिक्सी में डालकर बादाम पीस लें।
  • फिर एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए जार में 2 चम्मच दूध डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब एक गहरे तले का फ्राई पैन लें और उसे मध्यम आंच पर रखें।
  • आप गहरे तले के पैन के बजाय एक कढ़ाई का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • अब पैन में घी पिघलाएं और उसमें बादाम का पेस्ट डालें।
  • अच्छी तरह से हिलाते हुए बादाम के पेस्ट को सुनहरा भूरा होने तक पका लें।
  • अब पैन में बचा हुआ दूध और इसके बाद चीनी डाल दें।
  • इसके बाद लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
  • फिर पैन को आंच से हटा दें और उस पर केसर के साथ इलायची पाउडर छिड़कें।
  • अगर आपके पास चांदी का वर्क है, तो आप इससे हलवे को सजा सकते हैं।
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट बादाम का हलवा बनकर तैयार है।
  • आप इसका भोग लगा सकते हैं और प्रसाद के तौर पर ले सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप हरतालिका तीज पर कुछ अलग बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में बादाम हलवा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Hariyali Teej 2022: जानिए क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज और कौनसे पकवान बनते हैं?

इस तीज पहने फूलों से बने आभूषण

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *