Search

Home / hindi recipe / Hariyali Teej Malpua Recipe: हरियाली तीज पर बनाएं रस से भरा केसर मालपुआ, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे।

Hariyali Teej Malpua Recipes

Hariyali Teej Malpua Recipe: हरियाली तीज पर बनाएं रस से भरा केसर मालपुआ, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे।

Marketing Team | सितम्बर 13, 2023

भारतीय पारंपरिक मिठाइयों में केसर मालपुआ का नाम भी शामिल है। महिलाओं के विशेष पर्व हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023) पर इस बार सभी का मुंह मीठा कराने के लिए केसर मालपुआ बनाया जा सकता है। मान्यता है हरियाली तीज का व्रत कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

 

Hariyali Teej Malpua Recipe

 

इस खास दिन पर विशेष तौर से चाशनी से भरा केसर मालपुआ तैयार किया जा सकता है। इसका रसीला स्वाद सभी को तारीफ करने पर मजबूर कर देगा। साथ ही केसर मालपुआ एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जिसे बड़ों के साथ बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। चाशनी में डूबा मालपुआ सभी को काफी पसंद आता है। इसलिए आज जानिए हरियाली तीज पर केसर मालपुआ की रेसिपी कैसे बनाएं।

कैसे बनाएं केसर मालपुआ की रेसिपी- How to Make Hariyali Teej Malpua Recipe

सामग्री:

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • सूजी (रवा)- 1/2 कप
  • मावा- 3 टेबल स्पून
  • दूध- 1 कप
  • केसर के धागे- 1 चुटकी
  • इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
  • सौंफ पाउडर- 1/2 टी स्पून (वैकल्पिक)
  • काजू कटे- 1 टेबल स्पून
  • पिस्ता कतरन- 1 टेबलस्पून
  • चीनी- 1 कप
  • देसी घी- तलने के लिए

केसर मालपुआ बनाने की आसान विधि:

  • हरियाली तीज पर पारंपरिक मिठाई केसर मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा लें और उसे एक बर्तन में छान लें।
  • अब आटे में सूजी डालें और मिला लें।
  • इसके बाद 2 टी स्पून चीनी और इलायची पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद मावा लें और उसे दोनों हाथों से क्रम्बल्ड करते हुए आटे में डालें और ठीक ढंग से मिला लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में गुनगुना दूध डालें और बैटर तैयार कर कुछ देर तक फेटें।
  • जब बैटर स्मूद हो जाए तो उसे ढककर 1 घंटे के लिए अलग रख दें, इतने वक्त में घोल अच्छी तरह से फूल जाएगा, जिससे मालपुआ का स्वाद भी काफी बढ़ जाएगा।
  • अब चाशनी बनाने की तैयारी करें और एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • पानी को तब तक उबालें जब तक कि चीनी और पानी एकसार न हो जाएं।
  • जब चाशनी उबलने लगे तो उसमें केसर के धागे डालें।
  • अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें।
  • घी पिघलने के बाद मालपुआ बैटर लें और उससे मालपुआ तैयार कर कड़ाही में डालें।
  • अब एक-एक कर कड़ाही की क्षमता के मुताबिक मालपुआ डालते जाएं।
  • करछी से मालपुआ बनाने पर गोल और छोटे बनेंगे।
  • मालपुआ को तब तक डीप फ्राई करना है जब तक कि दोनों ओर से सुनहरे भूरे न हो जाएं।
  • इसके बाद मालपुआ निकालें और उन्हें तैयार की चाशनी में डाल दें।
  • इसी तरह सारे बैटर से मालपुआ तैयार करते जाएं और उन्हें चाशनी में डालकर डुबोकर रखते जाएं।
  • मालपुआ को कम से कम 15 मिनट तक चाशनी में रखना है जिससे वे चाशनी को ठीक तरह से सोख सकें।
  • अब स्वाद से भरपूर रसीले केसर मालपुआ बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • इन्हें सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से काजू और पिस्ता कतरन से गार्निश कर सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप हरियाली तीज पर कुछ स्पेशल डिश बनाना चाहती है, तो आज ही अपने किचन में हरियाली तीज मालपुआ की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों  के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी तीज पर मालपुआ रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकती है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Hariyali Teej 2022: जानिए क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज और कौनसे पकवान बनते हैं?

इस तीज पहने फूलों से बने आभूषण

Badam Halwa Recipe: हरतालिका तीज पर बनाएं स्पेशल बादाम हलवा, यहां जानें रेसिपी

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *