Search

Home / hindi recipe / Dahi Pyaz Sabji ki Recipe: घर में नहीं बची है कोई सब्जी? दही प्याज की ये बेहतरीन रेसिपी करें ट्राई

Dahi Pyaz Sabji Ki Recipes

Dahi Pyaz Sabji ki Recipe: घर में नहीं बची है कोई सब्जी? दही प्याज की ये बेहतरीन रेसिपी करें ट्राई

Marketing Team | जुलाई 27, 2023

कई बार घर में कोई भी सब्जी मौजूद नहीं होती है। ऐसे में सोचना पड़ जाता है कि आखिर क्या बनाया जाए। खासकर तब जब अचानक से घर में कोई मेहमान आ जाए। तो आप ऐसे समय में दही प्याज की सब्जी की ये स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

 

Dahi Pyaz Sabji Ki Recipe

 

वैसे भी घर में कोई सब्जी न होने के बाद भी आलू और प्याज जैसी चीजें आमतौर पर मौजूद रहती ही हैं। ऐसे में आपको दही प्याज की सब्जी बनाने में ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगी। तो आइये जल्दी से जानते हैं दही प्याज की सब्जी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं दही प्याज की सब्जी- How to Make Dahi Pyaz Sabji ki Recipe

सामग्री:

  • प्याज- 4
  • फ्रेश दही- 200 ग्राम
  • तेल- 1 चम्मच
  • राई- 1/2 चम्मच
  • जीरा- 1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 3
  • करी पत्ता- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • दो चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

दही प्याज की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी:

  • दही प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छील कर बीच से आधा काटें और फिर स्लाइस में कट कर लें।
  • इसके बाद प्याज को हाथ से मसल कर लच्छों को अलग का लें।
  • अब दही को किसी बर्तन में निकाल कर इसको अच्छी तरीके से फेंट लें, जिससे इसमें थक्के न रहें।
  • फिर गैस पर कढ़ाही रखें और इसमें 1 चम्मच तेल डालकर इसको गर्म कर लें।
  • फिर तेल में राई और जीरा एड करें और इसको चटकने दें, अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें।
  • फिर कढ़ाही में कटे हुए प्याज और करी पत्ता डाल कर मध्यम फ्लेम पर चार से पांच मिनट के लिए इसे फ्राई कर लें।
  • जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाये तब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिक्स करें और इसको भी एक मिनट तक फ्राई करें।
  • अब इसमें दही एड करें और लगातार चलाते हुए चार-पांच मिनट के लिए इसे पका लें।
  • इस दौरान गैस की फ्लेम को मध्यम रखे।
  • फिर इसमें नमक और कटा हुआ हरा धनिया एड करके गैस को बंद कर दें।
  • अब गर्मा-गर्म दही प्याज की सब्जी तैयार है।
  • इसको आप रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप कुछ अलग तरीके की सब्जी खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में दही प्याज की सब्जी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी दही प्याज की सब्जी रेसिपी को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

गर्मियों में दही में प्याज मिलाने की न करें गलती, होंगे ये 5 नुकसान!

Punjabi Style Tinda Recipe: टिंडा देखकर मुंह बनाने वाले उंगलियां चाटकर खाएंगे ये सब्ज़ी

Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Karele Pyaz Ki Sabji: करेले की चटपटी सब्ज़ी जो किसको नहीं लगेगी कड़वी

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *