Search

Home / hindi recipe / Dal Makhani Recipe: ढाबे जैसी दाल मखनी का स्वाद घर पर ही पाएं, इस तरीके से मिलेगा गजब का स्वाद

Dal Makhani Recipe

Dal Makhani Recipe: ढाबे जैसी दाल मखनी का स्वाद घर पर ही पाएं, इस तरीके से मिलेगा गजब का स्वाद

Marketing Team | जुलाई 28, 2023

दाल मखनी एक प्रसिद्ध पंजाबी फूड डिश है, इसे जो भी खाता है वो इसके स्वाद का फैन हो जाता है। पंजाब में इसे मां की दाल के नाम से भी पहचाना जा सकता है। स्वाद से भरपूरी दाल मखनी को देखते ही इसे खाने का मन हो जाता है। किसी खास मौके पर अक्सर पंजाबी जायके से भरी दाल मखनी को बनाया जाता है।

 

Dal Makhani Recipes

 

आप भी अगर पंजाबी दाल मखनी खाना पसंद करते हैं और ढाबे जैसा स्वाद घर पर ही हासिल करना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर टेस्टी दाल मखनी को तैयार कर सकते हैं। साथ ही दाल मखनी का स्वाद हर उम्र के लोगों को भाता है। घर पर मेहमान आने पर उन्हें भी दाल मखनी का स्वाद चखाया जा सकता है। और इसे बनाना भी काफी आसान है, तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है दाल मखनी की रेसिपी

कैसे बनाएं दाल मखनी की रेसिपी- How to Make Dal Makhani Recipe

सामग्री:

  • उड़द दाल- 3/4 कप
  • राजमा- 2 टेबल स्पून
  • प्याज बारीक कटा- 1/2 कप
  • टमाटर प्यूरी- डेढ़ कप
  • अदरक लहसुन पेस्ट- 1/2 टी स्पून
  • फ्रेश क्रीम- 1/2 कप
  • मक्खन- 3 टेबल स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 2 से 3
  • दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती कटी- 2 टेबल स्पून
  • लौंग- 2 से 3
  • इलायची- 2 से 3
  • फ्रेश क्रीम (सजावट के लिए)- 2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

दाल मखनी बनाने की आसान विधि:

  • पंजाबी जायके से भरी दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को पानी में अच्छी तरह से धोएं।
  • इसके बाद दोनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह राजमा, उड़द का अतिरिक्त पानी निकालकर प्रेशर कुकर में ट्रांसफर कर दें।
  • अब कुकर में 2 कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर 6 से 7 सीटियां आने तक पका लें।
  • इसके बाद कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
  • फिर ढक्कन खोलकर दालों को मथनी की मदद से मैश कर एक तरफ रख दें।
  • अब एक कड़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें।
  • मक्खन पिघलने के बाद जीरा डालें और चटकने दें।
  • फिर हरी मिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी और बारीक कटी प्याज डालकर भूनें।
  • जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर प्यूरी, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं।
  • ग्रेवी तब तक पकाना है जब तक कि तेल न छोड़ने लग जाए।
  • इसके बाद मैश की हुई दाल, स्वादानुसार नमक और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर 15 मिनट तक उबाल लें।
  • इसके बाद दाल में फ्रेश क्रीम डालें और करछी से मिलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और दाल को सर्विंग बाउल में शिफ्ट कर दें।
  • अब दाल के ऊपर हरी धनिया पत्ती और फ्रेश क्रीम गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप दाल की रेसिपी में कुछ अलग खाने का प्लान कर रहे है, तो आज ही अपने घर में दाल मखनी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी दाल मखनी का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Chana Dal Vada Waffles: बारिश में प्याज के पकोड़े नहीं, खाएं प्रोटीन से भरपूर चना दाल वड़ा वेफल्स

Dal Paratha Recipe: बची हुई दाल से इस तरह बनाएं टेस्टी पराठा, नाश्ते की हर जगह होगी तारीफ

Dal Ka Dulha Recipe: क्या आपने खाए हैं दाल के दूल्हे की रेसिपी? जानें बनाने का तरीका

3 Rules for Eating Pulses: दाल खाने के 3 मुख्य नियम, जानें “रुजुता दिवेकर” से

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *