Search

Home / hindi recipe / Suji Medu Vada Recipe: सूजी से बना ऐसा मेदु वड़ा नहीं खाया होगा! स्वाद में है लाजवाब!

Suji Medu Vada Recipe

Suji Medu Vada Recipe: सूजी से बना ऐसा मेदु वड़ा नहीं खाया होगा! स्वाद में है लाजवाब!

Marketing Team | जुलाई 28, 2023

पारंपरिक साउथ इंडियन फूड डिश मेदु वड़ा को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। मेदु वड़ा ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के तौर पर खूब खाया जाता है। आमतौर पर मेदु वड़ा बनाने के लिए उड़द दाल का उपयोग किया जाता है।

 

Suji Medu Vada Recipes

 

लेकिन आज हम आपको सूजी से बनने वाले मेदु वड़ा की रेसिपी बताएंगे। साथ ही स्वाद से भरपूर सूजी मेदु वड़ा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं सूजी मेदु वड़ा की रेसिपी

कैसे बनाएं सूजी मेदु वड़ा की रेसिपी- How to Make Suji Medu Vada Recipe

सामग्री:

  • सूजी- 1 कप
  • दही- 3/4 कप
  • अदरक कद्दूकस- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा- 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

सूजी मेदु वड़ा बनाने की आसान विधि:

  • ब्रेकफास्ट के लिए सूजी मेदु वड़ा एक बढ़िया ऑप्शन है।
  • इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल लें और उसमें सूजी और दही डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद कसा हुआ अदरक, कटी हरी मिर्च डालकर मिला लें।
  • फिर स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च डालकर सभी चीजों को ठीक ढंग से मिला लें।
  • अब थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
  • अब सूजी का बैटर, उड़द दाल से तैयार होने वाले बैटर जितना ही गाढ़ी कंसिस्टेंसी का होना चाहिए।
  • अब सूजी के घोल को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि सूजी ठीक तरह से फूल जाए।
  • तय समय के बाद जब सूजी बैटर फूल जाए तो इसमें बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें।
  • अब बैटर ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा सा पानी मिक्स कर सकते हैं।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तक कड़ाही गर्म हो रही है तब तक हाथ में थोड़ा सा मिश्रण लें और उसे गोल कर बीच में अंगूठे से बड़ा छेद बना दें।
  • तेल गर्म होने पर इसे कड़ाही में तलने के लिए डालें, इसी तरह सारे वड़े बनाकर फ्राई करने के लिए कड़ाही में डालते जाएं।
    इन्हें पलट पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें, उसके बाद प्लेट में निकाल लें।
  • सारे बैटर से ऐसे ही सूजी मेदु वड़ा तैयार कर लें।
  • अब नाश्ते में चटनी के साथ क्रिस्पी सूजी मेदु वड़ा सर्व करें।

 

 

 

 

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो ही अपने घर में सूजी मेदु वड़ा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर इसे साझा करें। ताकि वो भी सूजी मेदु वड़ा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Sanjeev Kapoor Dahi Vada Chaat: संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।

Masoor Dal Vada Recipe: शाम की चाय के साथ खाएं मसूर दाल वड़ा, जानें बनाने का तरीका

फूड ब्लॉगर ने इंस्टा पर 1 किलो “दही वड़ा” का पोस्ट डाला, यूजर ने दी गालियां!

दुबई के एक रेस्ट्रॉं में तैयार किया गया दुनिया का पहला गोल्ड “वडा पॉव”।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *