Home / हेयर केयर टिप्स / सर्दियों में डैंड्रफ का ईलाज कैसे करें- जावेद हबीब
सर्दियां आ गयी हैं और साथ ही साथ बालों की देखभाल करने का वक़्त भी आ गया है। सर्दियों में अक्सर हमारे बालों में रूसी हो जाती है और हमारे पास उससे निपटने का कोई उचित समाधान नहीं होता। वातावरण में नमी नहीं होने की वजह से, आपके सिर पर सूखी पपड़ी जम जाती है और सफेद गुच्छे निकल जाते हैं जिन्हे रूसी कहते हैं। बालों की उचित देखभाल के साथ आप निश्चित रूप से रूसी से छुटकारा पा सकते हैं।
यहाँ बालों के विशेषज्ञ जावेद हबीब ने डैंड्रफ को खत्म करने के कुछ ऐसे आसान तरीके बताए हैं जो अत्यधिक ठंड के मौसम में भी आपके बालों में रूसी को नहीं आने देंगे –
Table of Contents
अदरक के एक छोटे टुकड़े को पीसकर उसका रस निकालें। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इसे महीने में एक या दो बार दोहराएं। इससे डैंड्रफ से प्रभावी रूप से छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि अदरक में एंटी- फंगल गुण होते हैं जो हमारे बालों को डैंड्रफ से बचाने में मदद करते हैं।
एक बोतल में एक चौथाई कप पानी और एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और अपने स्कैल्प पर चारों तरफ से स्प्रे करें। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से बालों को धो लें। सेब के सिरके में मौजूद एसिड आपके स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करती है जिससे रूसी दूर हो जाएगी।
चाय के पेड़ के तेल और शैम्पू से आपके स्कैल्प को अपार नमी मिलती है और रूसी दूर होता है। चाय के पेड़ के तेल से अपने सिर की मालिश करें और सामान्य तरीके से बाल धोएं। इसे सप्ताह में दो बार दोहराएं और अंतर देखें।
हाँ! आपकी रसोई में ही मौजूद है रूसी से बचने का सबसे शक्तिशाली और सरल उपाय। अपने स्कैल्प पर मुट्ठी भर बेकिंग सोडा लेकर रगड़ें और गुनगुने पानी से धोएं। बालों को धोते वक़्त शैम्पू का इस्तेमाल ना करें। यह कुछ ही समय में रूसी को समाप्त करने में मदद करेगा और प्राकृतिक तेलों का उत्पादन शुरू कर देगा।
एलोवेरा जेल आपकी त्वचा और बालों से सम्बंधित समस्याओं का सबसे शक्तिशाली समाधान है। एलोवेरा जेल को निम्बू के एक टुकड़े से मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं। अच्छी तरह से बालों की मालिश करें और कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। नींबू में ऐंटिफंगल गुण होते हैं और एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र होता है, यह मिश्रण रूसी से लड़ने में बहुत मददगार है।
डैंड्रफ का उपचार करते समय निम्नलिखित युक्तियों पर भी ध्यान देना चाहिए –
चित्र स्रोत – Pixabay, Pixnio, Pxhere
COMMENTS (1)