हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नौवां साल है। साथ ही भारत के साथ-साथ योग की ताकत को अब पूरी दुनिया मान भी रही है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है। साथ ही योग करने से हमारी बॉडी के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहता है।
Table of Contents
साल 2023 में योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम (Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam) के सिद्धांत पर One World, One Health रखी गई है। साथ ही वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी मिलने के बाद 21 जून 2015 को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भव्य तरीके से किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करीब 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे।
हर साल 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे दो मुख्य कारण है, जिसमें से पहला कारण यह है कि साल के इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर रहती है। जिसको प्रतीकात्मक रूप से मनुष्य के स्वास्थ्य और जीवन से जोड़ा जाता है। वहीं, दूसरा कारण यह भी माना जाता है कि 21 जून को ग्रीष्म संक्राति को सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और इसके बाद आने वाली पूर्णिमा को भगवान ने शिव ने अपने सात शिष्यों को पहली बार योग की दीक्षा दी थी। हालांकि, यह कारण पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर ही आधारित है।
अभी की भागदौड़ भरी जिंदगी और आज के आधुनिक दौर में व्यस्तता के बीच शरीर को निरोग और स्वस्थ रखने में योग सभी की मदद करता है। साथ ही शारीरिक और मानसिक प्रकार की सभी बिमारियों को बॉडी से दूर रखने के साथ ही योग सभी के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ता है। साथ ही रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में विकास होने के साथ-साथ तनाव और डिप्रेशन भी कम होने लगता है।
प्रिय पाठकों 9 साल पहले आज ही के दिन 21 जून को भारत में योग दिवस की शुरुआत हुई थी। साथ ही इसी साल से योग को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया भी जाने लगा। इसलिए यह सिलसिला अब तक अनवरत जारी है, क्योंकि योग ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य को शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट बनाने में मदद करता है, यदि आप आज से योग शुरू कर देते है तो आप निश्चित ही सभी तरह के आने वाले रोगों को दूर कर सकते है, साथ ही आज 21 जून को प्रण लें कि आज से योग करना शुरू कर देंगे, साथ ही अपने दोस्तों और परिवार वालों को योग करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। अगर बेटरबटर का ये लेख आपको पसंद आया है, तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जरूर शेयर करें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के 2 सरल व्यायाम
रोज़ाना 30 मिनट सैर करने के 10 फायदे
Soup Recipes for Weight Loss: जानिए 12 सूप के प्रकार जो घटाएँगे वजन व पढ़िए वेटलॉस सूप की रेसिपीज
Weight Gain Tips: इन फूड्स को खाकर 7 से 10 दिनों में तेजी से बढ़ाएं अपना वजन, जानें कैसे?
5 Best Teas For Weight Loss: वजन कम करने के लिए पिएं विभिन्न प्रकार की चाय
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)