Search

Home / hindi recipe / Kaju Curry Recipe: स्पेशल ट्विस्ट से घर पर ऐसे बनाएं काजू करी, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद!

Kaju Curry Recipe

Kaju Curry Recipe: स्पेशल ट्विस्ट से घर पर ऐसे बनाएं काजू करी, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद!

Marketing Team | सितम्बर 7, 2023

बहुत सारे लोगों को काजू खाना बहुत पसंद होता है। इससे ड्राई फ्रूट्स से कई तरह की डिसेज बनाई जा सकती हैं। स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स में भी इसे खाया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने काजू करी ट्राई किया है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। दरअसल, काजू करी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।

 

Kaju Curry Recipes

 

साथ ही काजू करी एक परफेक्ट लंच एंड डिनर रेसिपी है। आप इस डिश को गेट-टू-गेदर या मेहमानों के सामने भी सर्व कर सकते हैं। काजू करी बनाने बेहद सरल है और कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए काजू करी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं काजू करी की रेसिपी- How to Make Kaju Curry Recipe

सामग्री:

  • काजू- आधा कप
  • कटे हुए प्याज- 2
  • काजू कतरन- 1/2 कप
  • टमाटर- 2
  • तेजपत्ता- 1
  • दही- 2 टेबल स्पून
  • मलाई- 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • खड़ी लाल मिर्च- 2 से 3
  • हरी मिर्च कटी- 2 से 3
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • कसूरी मेथी- 1/2 टी स्पन
  • हरी धनिया पत्ती कटी- 2 से 3 टेबल स्पून
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

काजू करी बनाने का आसान तरीका:

  • स्वादिष्ट काजू करी बनाने के लिए सबसे पहले 1 प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाही लें, जिसमें घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • अब घी गर्म होने पर उसमें काजू डालें, जिन्हें सुनहरा होने तक फ्राई करें।
  • अच्छे से फ्राई होने पर उन्हें निकालकर एक बाउल में अलग रख दें।
  • अब एक अन्य कढ़ाही लें, जिसमें तेल डालकर गर्म करें।
  • वहीं, दूसरी ओर एक बर्तन में पानी डालकर उसमें काजू कतरन और एक प्याज काटकर डालकर उबालें।
  • उबालने के बाद गैस बंद कर दें, और इसका पानी निकालकर दोनों चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर रख लें।
  • इस बीच तेल की कढ़ाही गर्म होने पर उसमें जीरा और तेजपत्ता एड कर दें।
  • जब जीरा चटकने लगे तो उसमें पहले से काटकर रखा एक प्याज डालकर भूनें।
  • जब प्याज नरम होकर सुनहरे हो जाएं तो उसमें कटे टमाटर और सारे मसाले डालकर भूनें।
  • जब इस मिश्रण में से खुशबू आने लगे और वह तेल छोड़ दे तो इसमें काजू कतरन और प्याज का तैयार किया गया पेस्ट डालें।
  • ध्यान रखें कि ग्रेवी को कम से कम 8 से 10 मिनट तक भूनना है।
  • दरअसल, ऐसा करने से इसका कच्चापन खत्म हो जाता है।
  • अब इस ग्रेवी में मलाई और दही डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
  • जब ग्रेवी पक जाए तो उसमें हथेलियों से मसलकर कसूरी मेथी डालकर चलाएं फिर गैस बंद कर दें।
  • अंत में फ्राई कर रखे काजू और हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  • इसके बाद आप इसको रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

अगर आप भी अलग अलग वैराइटी के करी रेसिपी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में काजू करी की रेसिपी को अपने घर में जरूर बनाएं। साथ ही इसे अपने परिवार के साथ सर्व कर सकते है। साथ ही ये बेटर बटर का लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस काजू करी का आनंद उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है , जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

 यह जरूर पढ़ें: 

संजीव कपूर का पनीर चीज़ परांठा है सर्दियों में गर्म रहने का राज

शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा पराँठा रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

Melon Malai Kulfi: शेफ कुणाल कपूर के स्टाइल में बनाएं खरबूजा मलाई कुल्फी, जानें पूरी रेसिपी

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *