Search

Home / health / Masoor Dal Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा मसूर दाल के 9 फायदों के बारे में, जानें क्यों?

जानें मसूर दाल के फायदे!

Masoor Dal Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा मसूर दाल के 9 फायदों के बारे में, जानें क्यों?

Marketing Team | दिसम्बर 2, 2022

हर घर में लोग मसूर की दाल खाते हैं। अनेक लोग मसूर की दाल के पकौड़े बनाकर भी खाते हैं। साथ ही आपने भी मसूर की दाल से बने व्यंजन जरूर खाएं होंगे। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। क्या आपको पता है कि रोगों का इलाज करने में भी मसूर की दाल के फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में मसूर दाल के फ़ायदे के बारे में बताने वाले है।

 

Masoor Dal Benefits

 

साथ ही ये दाल स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि मसूर की दाल किसे नहीं खानी चाहिए? मसूर की दाल खाने से क्या फायदे है? हमें मसूर की दाल क्यों नहीं खानी चाहिए? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आये है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है मसूर दाल के फायदे और इसके पोषक तत्वों के बारे में।

 

मसूर दाल आपकी सेहत के लिए क्यों अच्छी है?

मसूर की दाल का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। मसूर दाल न सिर्फ लोकप्रिय पौष्टिक भोजन है, बल्कि यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत भी है। इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) पाए जाते हैं और साथ में प्रीबायोटिक कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। प्रीबायोटिक कार्बोहाइड्रेट वो होते हैं, जिन्हें पचाना काफी आसान होता है।

 

मसूर की दाल खाने के फायदे (Masoor Dal Benefits in Hindi)

 

1. कोलेस्ट्रॉल को करे कम:

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मसूर की दाल का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

2. ब्लड शुगर में फायदेमंद:

डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर की दाल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

3. मांसपेशियों के लिए है लाभकारी:

काली मसूर की दाल का सेवन मांसपेशियों के लिए भी काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि काली मसूर की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मांसपेशियों के विकास और उन्हें स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

4. त्वचा के लिए है फायदेमंद:

लाल मसूर की दाल का उपयोग स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लाल मसूर की दाल में कई विटामिन पाए जाते हैं, इसलिए अगर लाल मसूर की दाल का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर निखार भी आता है।

5. दांत और  हड्डियों के लिए है लाभदायक:

मसूर की दाल का सेवन दांत और हड्डियों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो दांतो और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

6. इम्युनिटी को करता है बूस्ट:

मसूर की दाल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप मसूर की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते है।

7. पाचनतंत्र में करता है सुधार:

पाचन संबंधी समस्या होने पर मसूर की दाल का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है।

8. वजन को करे कम:

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मसूर की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

9. गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद:

मसूर की दाल का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है, जो मां और शिशु को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है।

मसूर दाल के पोषक तत्व:

मसूर दाल के फ़ायदे जानने के बाद अब जानिए मसूर दाल में मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

 

  • उर्जा-  343 kcal
  • प्रोटीन-  24.44 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट-  64.44 ग्राम
  • फाइबर-  11. 1 ग्राम
  • कैल्शियम-  44 मिलीग्राम
  • आयरन-  6 मिलीग्राम
  • पोटेशियम-  667 मिलीग्राम
  • विटामिन-सी-  5.3 मिलीग्राम

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों हमें उम्मीद है कि आप इस लेख में मसूर दाल के फायदे के बारे में जान गए होंगे। साथ ही आप आज से ही मसूर के दाल को अपने आहार में लेना भी शुरू कर देंगे। लेख में बताई गई समस्यायों से बचने के लिए आप बेफिक्र होकर मसूर दाल का सेवन कर सकते है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मसूर दाल के फायदे के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Masoor Dal Vada Recipe: शाम की चाय के साथ खाएं मसूर दाल वड़ा, जानें बनाने का तरीका

Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका

Dal Ka Dulha Recipe: क्या आपने खाए हैं दाल के दूल्हे की रेसिपी? जानें बनाने का तरीका

Kulthi Dal Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये कुलथी दाल के फायदे और नुकसान

संजीव कपूर से सीखिए राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल की रेसिपी

Moong Dal Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा मूंग की दाल खाने के 5 फायदे, जानिए क्यों?

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *