Search

Home / hindi recipe / Mava Gujiya Recipe: मावा गुजिया के साथ अपने परिवार संग मनाएं होली, रंगों में घुलेगी मिठास

Mava Gujiya Recipe

Mava Gujiya Recipe: मावा गुजिया के साथ अपने परिवार संग मनाएं होली, रंगों में घुलेगी मिठास

Marketing Team | मार्च 7, 2023

रंगों से सराबोर होली के त्यौहार में अगर पारंपरिक मावा गुजिया का स्वाद मिल जाए तो फेस्टिवल के सेलिब्रेशन का मज़ा दोगुना हो जाता है। साथ ही एक दूसरे की कमियों को अनदेखा कर सभी को खुशी से गले लगाने के इस खास त्यौहार पर आप अपनों का मुंह मावा गुजिया से मीठा करा सकते हैं।

 

Mava Gujiya Recipe

 

स्वाद से भरपूर ये पारंपरिक मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है। साथ ही इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। तो आइए जानते हैं मावा गुजिया की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं मावा गुजिया की रेसिपी (How to Make Mava Gujiya Recipe)

 

सामग्री:

  • मैदा- 2 कप
  • मावा- 100 ग्राम
  • काजू- 1 टेबल स्पून
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • चिरौंजी- 1 टेबल स्पून
  • सूखा खोपरा कद्दूकस- 2 टेबल स्पून
  • इलायची- 4 से 5
  • देसी घी- जरूरत के मुताबिक
  • चीनी का बूरा- 1/2 कप

मावा गुजिया बनाने की विधि:

  • सबसे पहले मावा गुजिया बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा डालकर उसमें 1 चम्मच घी डालकर मिक्स कर दें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
  • आटे को अच्छी तरह से मसलते हुए गूंथे जिससे वह चिकना हो जाए।
  • इसके बाद आटे को कपड़े से ढककर 20 से 25 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • इसके बाद काजू और किशमिश के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर अलग रख दें।
  • अब एक कड़ाही में मावा डालकर उसे मध्यम आंच पर रखते हुए सॉट करें।
  • मावा तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग लाइट ब्राउन न हो जाए।
  • मावा के रंग बदलने के बाद गैस बंद कर दें और मावा एक बड़ी बाउल में निकालकर उसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • जब मावा ठंडा हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया सूखा खोपरा, कटे ड्राई फ्रूट्स और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब इस मिश्रण में चिरौंजी और इलायची दाने डालकर मिलाएं।
  • स्टफिंग तैयार होने के बाद मैदे का आटा लें और उसे एक बार और गूंथकर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  • अब एक लोई को लेकर पूरी की तरह पतली बेल लें।
  • गुजिया का सांचा लेकर उसमें पूीर रखिए और बीच में मावा फिंलिंग कर दें।
  • अब पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचा बंद कर दें और हल्का सा दबाएं।
  • इसके गुजिया की कटिंग हो जाएगी।
  • अब गुजिया को एक प्लेट में निकालकर रखें।
  • इसी तरह सारी गुजिया बना लें।
  • आप चाहें तो सांचे बजाय हाथ से भी ये प्रक्रिया कर सकते हैं।
  • अब गुजिया तैयार हो जाने के बाद एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब घी पिघल जाए तो उसमें मावा गुजिया डालकर डीप फ्राई करें।
  • गुजिया को गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है।
  • इस दौरान गुजिया पलटते भी रहें।
  • गुजिया जब फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
  • इसी तरह सारी मावा गुजिया फ्राई करें।
  • होली में मिठास घोलने के लिए मावा गुजिया तैयार हो चुकी हैं।
  • ठंडी होने के बाद इन्हें एक एयरटाइप कंटेनर में रखकर स्टोर कर लें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस होली के रंग में मिठास भरना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मावा गुजिया की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी होली में मावा गुजिया की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Chawal Jalebi Recipe: होली में मीठा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं चावल जलेबी की रेसिपी

Paan Thandai Recipe: होली की मस्ती में रंग जमा देगी ये पान ठंडाई की रेसिपी, जानें पूरी विधि

Aloo Bhujia Sev Recipe: होली पर बनाएं आलू भुजिया सेव की रेसिपी, बनाना है काफी आसान

Coconut Barfi Recipe: होली में बनाएं टेस्टी नारियल की बर्फी, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

Holi Special Recipes in Hindi: होली के पकवान और ख़ास मिठाइयाँ!

Holi 2023: भांग पकौड़ा के साथ ये 5 फूड्स अपनी होली पार्टी में जरूर करें शामिल!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *