Search

Home / hindi recipe / Moringa Dosa Recipe: मोरिंगा डोसा का नाम ही नहीं, स्वाद भी है कमाल, कैसे करना है तैयार

Moringa Dosa Recipe

Moringa Dosa Recipe: मोरिंगा डोसा का नाम ही नहीं, स्वाद भी है कमाल, कैसे करना है तैयार

Marketing Team | सितम्बर 12, 2023

साउथ इंडियन डिशों के शौकीन लोग अक्सर डोसा खाना पसंद करते हैं। बेशक डोसा लाइट फूड होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है। मगर क्या आपने कभी मोरिंगा डोसा का स्वाद चखा है। मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों से बनने वाला मोरिंगा डोसा खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

 

Moringa Dosa Recipes

 

जिसे अपनी डाइट में शामिल करके आप हेल्दी नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही विटामिन मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर मोरिंगा डोसा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो वहीं मोरिंगा डोसा खाने से स्किन और बाल भी हेल्दी रहते हैं। तो आइए जानते हैं मोरिंगा डोसा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं मोरिंगा डोसा की रेसिपी- How to Make Moringa Dosa Recipe

सामग्री:

  • सहजन की पत्तियां- 1 कप
  • चावल- 1 कप
  • उड़द की दाल- ½ कप
  • मेथी- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च- 2 सूखी हुई
  • नमक- स्वादानुसार

मोरिंगा डोसा बनाने की आसान रेसिपी:

  • मोरिंगा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में उड़द की दाल ले लें।
  • अब इसमें चावल, लाल मिर्च और मेथी एड करें।
  • फिर बाउल में पानी भरकर दाल को फूलने के लिए छोड़ दें।
  • अब 5 से 6 घंटे में आपकी दाल अच्छी तरह से फूल जाएगी।
  • वहीं अगर आप चाहें तो दाल को रात भर के लिए भी भिगो सकते हैं।
  • इसके बाद दाल के मिक्सचर को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • ध्यान रहे कि दाल का पेस्ट बिल्कुल बारीक होना चाहिए।
  • अब सहजन की पत्तियों को धोएं और इसे भी दाल में डालकर बारीक पीस लें।
  • डोसा बनाने के लिए इस बैटर में आवश्यकता के अनुसार पानी डालें।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि डोसे का बैटर ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए।
  • अब बैटर तैयार होने के बाद इसमें नमक मिक्स करें।
  • अब गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म होने के लिए रखें और इस पर हल्का सा तेल डालकर चम्मच से फैला दें।
  • अब तवे पर डोसे का बैटर डालते हुए गोल-गोल घुमाएं और डोसे को तवे पर अच्छी तरह से फैलाएं।
  • अब डोसा नीचे से गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे तवे से अलग कर लें।
  • बस आपका मोरिंगा डोसा तैयार है।
  • इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप झटपट डोसा बनाने का सोच रहे है, तो आज ही मोरिंगा डोसा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मोरिंगा डोसा को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि 

Sabudana Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट या लंच में खाएं हेल्दी साबूदाना डोसा, मिलेगी भरपूर एनर्जी

Chicken Dosa Recipe: अपनी रसोई में बनाएं चिकन डोसा की रेसिपी, यहां जानें पूरी विधि

नाश्ते का बढ़ाइए स्वाद संजीव कपूर की मसाला राइस डोसा रेसिपी के साथ।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *