Search

Home / hindi recipe / Murmura Snacks Recipe: मुरमुरा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं स्पेशल मुरमुरा स्नैक्स, जानें

Murmura Snacks Recipes

Murmura Snacks Recipe: मुरमुरा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं स्पेशल मुरमुरा स्नैक्स, जानें

Marketing Team | जून 21, 2023

मुरमुरे की भेलपूरी हो या फिर इसके लड्डू, किसी न किसी तरह से आप मुरमुरे अक्सर खाते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको मुरमुरे से बनने वाले एक ऐसे स्नैक्स (Puffed rice snacks recipe) की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

 

Murmura Snacks Recipe

 

जिसका टेस्ट आपने पहले कभी नहीं लिया होगा। ये रेसिपी आपको स्वादिष्ट तो लगेगी ही, साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान है। तो आइए जल्दी से जानते हैं मुरमुरा स्नैक्स की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं मुरमुरा स्नैक्स की रेसिपी- How to Make Murmura Snacks Recipe

सामग्री:

  • मुरमुरा- 2 कप
  • सूजी- आधा कप
  • दही- आधा कप
  • हरी मिर्च दो-तीन कटी हुई
  • मीठा सोडा- चौथाई चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • जीरा- आधा चम्मच
  • आधा चम्मच- सफ़ेद तिल
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • कड़ी पत्ता- एक चम्मच
  • राई- आधा चम्मच
  • लहसुन पेस्ट- आधा चम्मच
  • प्याज- एक मध्यम साइज बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- एक मध्यम साइज
  • पाव भाजी मसाला- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • आमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • हरा धनिया पत्ती- एक चम्मच कटा
  • नींबू का रस

मुरमुरा स्नैक्स बनाने की रेसिपी:

  • सबसे पहले मुरमुरा स्नैक्स बनाने के लिए आप मुरमुरे को पानी से धोकर, अच्छी तरीके से निचोड़ लें।
  • फिर इसको कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें।
  • इसके बाद भीगे हुए मुरमुरे को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • फिर इसमें सूजी और दही मिक्स कर लें।
  • साथ ही इसमें आधा चम्मच हरी मिर्च, मीठा सोडा, एक बड़ा चम्मच तेल और स्वाद के अनुसार नमक भी एड करें।
  • फिर इन सब चीजों को अच्छी तरीके से मिलाकर डो तैयार कर लें और कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।
  • अब इस मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
  • फिर एक भगोने में पानी गर्म करने रखें और इस पर एक छलनी ढक दें।
  • इसके बाद सभी बॉल्स को इस छलनी पर रखकर किसी ढक्कन से इसको ढक कर कुछ देर स्टीम में पका लें।
  • अब किसी पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें, फिर इसमें राई, जीरा, तिल, थोड़ी सी हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट भूनें।
  • फिर इसमें प्याज डालें और इसको भी फ्राई कर लें।
  • इसके बाद टमाटर भी एड करें और इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, पाव भाजी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर सबको कुछ देर भून लें।
  • अब सभी बॉल्स को इस मसाले में डालकर कुछ देर फ्राई करें और गैस को बंद कर दें।
  • फिर लास्ट में हरा धनिया और नींबू का रस भी इसमें एड कर दें।
  • अब आपके गर्मा-गर्म मुरमुरा स्नैक्स तैयार हैं।

 

 

 

 

अगर आप सिर्फ मुरमुरा खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में स्पेशल मुरमुरा स्नैक्स की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मुरमुरा स्नैक्स की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Murmura Upma Recipe: टेस्टी खाने को मन करे तो बनाएं मुरमुरा उपमा की रेसिपी, जानें विधि

Tomato Upma Recipe: नाश्ते में बनाएं टमाटर उपमा की रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका

Vegetable Momos Recipe: हेल्दी स्नैक्स खाना है तो बनाएं वेजिटेबल मोमोज़ रेसिपी, जानें पूरी विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Paneer Fried Rice Recipe: आज ही डिनर में बनाएं पनीर फ्राइड राइस रेसिपी, जानें बनाने की विधि

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *