Search

Home / hindi recipe / Paal Poli Recipe: मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं पाल पोली की रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Paal Poli Recipe: मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं पाल पोली की रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | दिसम्बर 14, 2022

क्या आपका मीठा खाने का मन है या घर में पूजा होने वाली है तो आप एक स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते है। जिसका नाम है पाल पोली। इसे दूध पोली भी कहा जाता है। साथ ही आपको बता दें कि पाल पोली एक साउथ इंडियन स्वीट डिश है, जो ज्यादातर पूजा के दौरान बनाई जाती है और ये लोगों को ये डिश काफी पसंद भी आती है।

 

Paal Poli Recipe

 

साथ ही पाल पोली बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी आसान है। आप इसे घर आए मेहमानों के लिए भी बना सकते है। अगर आप पहली बार कोई मिठाई बनाने वाले हैं तो इस डिश को जरूर ट्राई करें। तो आइए, जल्दी से जान लेते है पाल पोली की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं पाल पोली की रेसिपी (How to Make Pal Poli Recipe)

 

सामग्री:

 

  • मैदा- 1 कप
  • सूजी- 1/2 कप
  • चीनी- 1/2 कप
  • दूध- 500 मिली
  • केसर के धागे- 10 से 15
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • बादाम-  1/4 कप
  • काजू-  1/4 कप

 

पाल पोली बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले पाल पोली बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, सूजी, आधी चीनी, चुटकी भर नमक और थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
  • अब इस आटे को कम से कम 10 मिनट के लिए रख दें।
  • इसके बाद एक पैन में दूध उबालें और इसे गाढ़ा होने दें।
  • अब थोड़ी देर बाद केसर के धागे और चीनी डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
  • अब इलायची पाउडर छिड़क दें और जब यह अच्छी तरह से घुल जाए तो इसे आंच से उतार लें।
  • अब बादाम, काजू और चीनी को दरदरा पीस कर ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण तैयार कर लें और इसे बाद के लिए अलग रख दें।
  • अब अपना आटा लें और उसमें से छोटी-छोटी लोइयां बेल लें, छोटी-छोटी पूरियां बनाकर तल लें।
  • अपनी सभी तली हुई पूरियों को फ्लेवर्ड दूध में डुबोएं।
  • अब पूरियां रखकर मिठाई को प्लेट में रखें।
  • ऊपर से फ्लेवर्ड दूध डालें और सूखे मेवों के मिश्रण से सजाएं।
  • अब आप इस डिश को खाना शुरू कर सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप कुछ मीठा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में पाल पोली की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Atta Halwa Recipe: मिठाई खाने का मन करे तो घर में झटपट बनाएं ये आटे का हलवा

Parwal ki Mithai Recipe: फेस्टिव सीजन में बनाएं स्पेशल परवल की मिठाई, जानें आसान रेसिपी

16 हज़ार रुपये किलो में बिक रही मिठाई ने सोने को दी कड़ी टक्कर

संजीव कपूर से जानिए सिन्धी मिठाई घीयर बनाने की विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *