Search

Home / hindi recipe / Salsa Potato Recipe: स्नैक्स खाने का मन है तो बनाएं सालसा पोटैटो, टेस्ट में है लाज़बाव

कैसे बनाएं सालसा पोटैटो की रेसिपी

Salsa Potato Recipe: स्नैक्स खाने का मन है तो बनाएं सालसा पोटैटो, टेस्ट में है लाज़बाव

Marketing Team | जनवरी 5, 2023

आलू से बनी चीजें खाना अमूमन हर किसी को पसंद होता है। साथ ही किसी को इसके परांठे, किसी को सब्जी तो किसी को इसके चिप्स या पकौड़े खाना पसंद होता है। लोग इससे कई तरह की चीजें बनाते हैं। शादी-पार्टियों में ज्यादातर डिशेज में आलू होता है। स्नैक्स हों या लंच या डिनर, आलू से मजेदार डिशेज बनाई जाती हैं।

 

Salsa Potato Recipe

 

साथ ही आप भी एक क्विक डिश ट्राई कर सकते हैं। अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं तो इस डिश को बना सकते हैं। और आप आलू से एक टेस्टी डिश भी बना सकते हैं। साथ ही इस डिश का नाम है सालसा आलू। इस डिश को बनाना बहुत आसान है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है सालसा पोटैटो की रेसिपी के बारे में।

 

कैसे बनाएं सालसा पोटैटो की रेसिपी (How to Make Salsa Potato Recipe)

 

सामग्री:

 

  • आलू- 3
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1
  • नींबू- 1 बड़ा चम्मच

 

सालसा पोटैटो बनाने की आसान विधि:

 

  • सालसा आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब ओवन को 150 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट करें।
  • फिर आलू को ओवन में डालें और क्रिस्पी होने तक बेक करें।
  • आप इसके ऊपर थोड़ा तेल डाल सकते हैं या इसे बिना तेल के बेक कर सकते हैं।
  • इसके बेक होने तक एक छोटी कटोरी लें और इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें और मिलाएं।
  • फिर टमाटर और प्याज को बारीक काट लें।
  • एक बार आलू भुन जाएं तो उन्हें बाहर निकालें और मसाले के मिश्रण के साथ मिलाएं।
  • अंत में, इसके ऊपर ताज़े टमाटर और प्याज़ डालें और परोसें।
  • आप एक बार इस डिश को ज़रूर ट्राई करें।
  • आप इसे चटनी या कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं।
  • इसके साथ चाय भी सर्व करें।
  • आप चाहे तो इसे ग्रेवी में भी बना सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप कुछ अलग टेस्ट करना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सालसा पोटैटो की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये रेसिपी अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Fried Masala Potato Recipe: घर में पार्टी के लिए बनाएं फ्राइड मसाला पोटैटो, जानें रेसिपी

Potato Roll Recipe: आलू खाने वाले आज ही अपने घर पर बनाएं पोटैटो रोल, टेस्ट है लाजवाब

Sweet Potato Benefits: जानिए शकरकंद खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *