Search

Home / food / Sattu For Summer: गर्मी में इन 4 तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करें सत्तू, जानें कैसे?

Sattu For Summer

Sattu For Summer: गर्मी में इन 4 तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करें सत्तू, जानें कैसे?

Marketing Team | जून 12, 2023

चिलचिलाती धूप और गर्मी में किचन में बैठकर खाना बनाना इन दिनों घर घर में मुसीबत भरा काम बना हुआ है। रोटी बनाना हो या चावल दाल, किचन की गर्मी ने हर किसी का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में हम सभी चाहते हैं कि कुछ ऐसा विकल्‍प मिल जाए जिसे खाकर परिवार का पेट भी भर जाए और भरपूर न्‍यूट्रिशन भी शरीर को मिले। ऐसे में आप सत्तू को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

Sattu For Summer Drink

 

यह एक ऐसा फूड है, जो गर्मी में शरीर को तुरंत ठंडक देता है और आप इसका सेवन कर दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं। यही नहीं, इसे अपने डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। आप अगर किचन में घंटों खड़ा नहीं होना चाहते, तो आप सत्तू के खास रेसिपीज को बनाकर पेट भर सकते हैं और गर्मी में हेल्‍दी रह सकते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं कि आप सत्तू को बिना पकाए किस तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इन 4 तरीकों से सत्तू को अपनी डाइट में करें शामिल:

सत्तू का मीठा शरबत:

अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं तो आप सत्तू का शरबत आसानी से बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको थोड़ी भी मेहनत नहीं लगेगी और आप आसानी से दिनभर खुद को एनर्जी से भरपूर रख सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक ग्‍लास पानी लें और इसमें दो से तीन चम्‍मच सत्‍तू पाउडर डाल लें। अब स्‍वादानुसार चीनी या गुड डालें और अच्‍छी तरह से मिला लें। आप चाहें तो इसमें नींबू भी निचोड़ सकते हैं। अब आप इसका आनंद उठाएं।

सत्तू का नमकीन शरबत:

मीठे शरबत की तरह ही सत्तू का नमकीन शरबत भी स्‍वाद में काफी लजीज होता है। आप इसे भी बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक ग्‍लास पानी लें और इसमें दो से 4 चम्‍मच सत्‍तू मिलाएं। अब इसमें आप स्‍वादानुसार काला नमक, भूना जीरा पाउडर और नींबू गाड़ लें। अच्‍छी तरह से मिलाएं और पिएं।

सत्तू का नमकीन लड्डू:

एक बड़े से कटोरे में एक कप सत्तू लें। अब इसमें महीन काटा प्‍याज, हरी मिर्च, काला नमक, सरसों का तेल मिलाएं। अब सब कुछ को आंटे की तरह गूंद लें। अब आप चाहें तो इसमें लहसुन या अचार का तेल भी डाल सकते हैं। अब इसका लड्डू बनाएं और सर्व करें।

सत्तू का मीठा लड्डू:

एक बड़ा कटोरी लें और उसमें एक कप सत्तू लें। अब इसमें स्‍वाद के अनुसार चीनी या गुड का पाउडर मिलाएं और पानी की मदद से गूंथ लें। आप चाहें तो पानी की जगह ठंडे दूध का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें देसी घी डालें और लड्डू का आकार दे दें। अब इस स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन का मजा लें।

 

 

 

 

अगर आप इन चिलचिलाती धूप और गर्मी में सत्तू को अलग अलग तरीकों से ट्राई करना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सत्तू को इन 4 तरीकों से बनाने की जरूर कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है, तो ये पीने में भी काफी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सत्तू के अन्य प्रकार का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Vegetarian Recipes in Hindi: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज

स्वादिष्ट खाना बनाना है बेहद आसान! जानिए वर्षों के अनुभवों के बाद मिले Cooking tips in Hindi

Sattu for Summer: गर्मियों में रोजाना पीएं ये देसी ड्रिंक, छूमंतर होगी चार-चार बीमारियां

Drinks for Summer in Hindi: गर्मी से बचने के लिए 6 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

BLOG TAGS

food hindi recipe

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *